बारिश से मलमालिया चौक पर कीचड़ का लगा अंबार
चौक पर स्टेट व नेशनल हाईवे आपस में मिलती हैं
स्थानीय लोगों में इसे लेकर आक्रोश
बसंतपुर में भी कई जगहों पर हुआ जलजमाव
सिवान/बसंतपुर। भगवानपुर के मलमलिया चौक पर सड़क के कीचड़मय होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। चौक पर टूटी सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग-101 व स्टेट हाईवे-73 आपस में मिलती हैं। सड़क कीचड़मय होने से वाहन चालकों को कई परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है। वहीं वाहन पकड़ने आए लोगों को भी असुविधा हो रही है। कीचड़ के छींटे पड़ने से वाहन चालकों में बकझक भी हो रही है।
बसंतपुर में भी हुआ कई जगह जलजमाव
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से मुख्यालय की कई सड़को के अलावा कई आवासीय व शिक्षण संस्थाओं में भी जलजमाव हो गया है। स्टेट हाईवे-73 से थाना के तरफ जाने वाली सड़क की दशा तो अत्यंत ही दयनीय है। इस सड़क पर होने वाले जलजमाव से लोग आजिज आ गए हैं। इसके अलावा यादव मोड़ से मुख्य बाजार में आने वाली सड़क भी बदहाल है। दोनों ही सड़कों पर जलजमाव की समस्या जनप्रतिनिधियों के भी विकास के दावे की खिल्ली उड़ा रहा है। इसके अलावा कई आवसीय परिसर में भी बरसात का पानी जमा हो गया है। उच्च माध्यमिक स्कूल भी जलजमाव से अछूता नहीं है। परिसर में पानी जमा होने से छात्रों के अलावा शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने मुख्यालय में जलजमाव की समस्या से अभी हाल ही में गैस कनेक्शन के वितरण में आए सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल को भी अवगत कराया। उन्होंने शीघ्र समस्या के निदान का आश्वासन दिया है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed