बहू को नहीं हुआ बेटा, तो बंद किया खाना पीना
नालंदा। बेटा न पैदा होने पर अंधविश्वास के चलते बहु को नाना प्रकार से प्रताडि़त करने की घटना बिहार के नालंदा की है। बेटा नहीं जनने पर ससुराल वालों ने एक बहू का हुक्का-पानी बंद कर दिया। सास-ससुर ने पैतृक संपत्ति अन्य बेटे के नाम कर दी। वहीं, पति ने भी घर में रहने के एवज में राशि की मांग की। मंशा पूरी नहीं होने पर उसे घर से बाहर कर दिया। बच्ची को गोद में लेकर इंसाफ के लिए महिला दर-दर भटक रही है। मामला नालंदा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। इंसाफ मांग रही खुशबू ने बताया कि उसे सिर्फ तीन बेटियां ही हैं। बेटा नहीं जनने के कारण ससुर एवं पति करीब तीन महीने से प्रताड़ित कर रहे हैं। चार दिन पहले घर से भी निकाल दिया। घर में ताला लगाकर पटना चले गए हैं। ससुर शिवकुमार वर्मा हमें घर से निकालने एवं बेदखल करने के उद्देश्य से घर व जमीन देवर के नाम कर दी है। पति सुजीत कुमार कहते हैं भाई के घर में हम खुद रह रहे हैं। तुम्हें कहां रखें। तुम अपने भाई से कहो सोना-चांदी की दुकान खुलवा दे तब तुमको रखेंगे। खुशबू ने बताया कि महिला संगठन भी हमारी मदद नहीं कर रही है। ससुर के डर से ग्रामीण भी मदद नहीं कर रहे हैं। प्रशासन भी मदद नहीं कर रहा है। input from livehindustan.com

Comments are Closed