नगर थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बुलाई बैठक
आज दिनाँक 12 मई को संध्या 04 बजे नगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष जयप्रकाश पंडित की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से ईद पर्व को शांति,प्रेम,सौहार्द ओर भाईचारा के साथ कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाने पर विचार विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष ने सदस्यो से दोनों समुदायों के शांति प्रिय सदस्यो से अनुरोध किया कि इस महामारी में हमे कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की आवस्यकता है। विदित हो कि लगभग एक वर्ष से हम कोरोना से लड़ रहे है और इस जंग में शांति समिति के सदस्यों ने बहुत सहयोग किया है।उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष भी हमे सुरक्षित माहौल में घरों पर रहकर त्योहार मनाने की आवस्यकता है।उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल मे हमे भीड़ से बचना है और कोरोना प्रोटोकाल का अक्षरसः पालन करे। श्री पंडित ने आगे कहा कि सामाजिक दूरी का पालन ओर मास्क का प्रयोग अवस्य करे और कोई शारिरिक समस्या होने पर चिकित्सक का परामर्श ले। इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता प्रमिल कुमार गोप, राजीव रंजन राजू,मुमताज अहमद,कलीम बाबू,दयानंद प्रसाद,कृष्णा जी,रियाज़ अहमद, जावेद बाबू,संतोष राउत,दीपक कुमार कांस्यकर,मो उमैर फरीद समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed