समस्तीपुर : उत्कृष्ट कार्य करनेवाली पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित।
जिले के पुलिस अधीक्षक विकाश वर्मन ने उत्कृष्ट कार्य कार्नवाले छः थाना के पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, वहीं कार्य में लापरवाही अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने का सख्त आदेश भी दिया। एसपी शुक्रवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में मासिक अपराध बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। वहीं बीती रात मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या की वारदात को लेकर मुफ़स्स्लि थानाध्यक्ष को फटकार भी लगाई गयी। आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस गश्ती में और तेजी लाने का निर्देश दिया। मासिक अपराध बैठक में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, उजियारपुर थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, वैनी ओपी प्रभारी नंदकिशोर यादव, पटोरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, विभूतिपूर थानाध्यक्ष कृष्णचन्द्र भारती एवं बिथान थानाध्यक्ष संतोष कुमार को पुरष्कृत किया गया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed