सीवान : भाजयुमो प्रदेश रचनात्मक प्रकोष्ठ संयोजक के आगमन पर हुआ स्वागत
हसनपुरा भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव के पैतृक आवास ग्राम लहेजी में शनिवार को भाजयुमो प्रदेश के रचनात्मक प्रकोष्ठ के संयोजक कमलेश पांडेय का आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कमलेश पांडेय का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। बिते कल प्रदेश के जिला प्रभारी व क्षेत्रीय प्रभारी के मार्गदर्शन में जिला कार्यसमिति बैठक वर्चुअल जनसंवाद सफलता के लिए बधाई दी। साथ ही रचनात्मक प्रकोष्ठ के संयोजक कमलेश पांडेय ने जिलाध्यक्ष हैप्पी यादव के अगामी विधानसभा चुनाव पर संगठन विस्तार व बूथ स्तर तथा कोरोना महामारी से जनता के बीच जागरूक अभियान की चर्चा की सराहना की। जन जीवन हरियाली यात्रा तहत भाजयुमो कार्यकर्ता अगामी दिनों में जिला सीवान व रघुनाथपुर विधानसभा में स्वच्छता व हर घर हर मोड़ पर पेड़ लगाने का अभियान चलाया जिसकी प्रशंसा की। दरौंदा विधानसभा के ग्राम लहेजी में रचनात्मक प्रकोष्ठ के संयोजक के साथ वृक्ष रोपण भी किया। बैठक में संजय मिश्र, पंकज मिश्र, अजय पांडे मीडिया प्रभारी,मुन्ना तिवारी, महेश यादव जिला पार्षद प्रतिनिधि,स्वामी नाथ राम पूर्व मुखिया, अश्विनी तिवारी, विकास यादव कोषाध्यक्ष, अनुज साह,मुन्ना यादव मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed