गोपालगंज : यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

राज श्रीवास्तव
गोपालगंज:—- यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई है । घटना मीरगंज थाना क्षेत्र जिगना ढाला के पास की है । घटना में बस में सवार 15 लोग से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि शनिवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप पटना से गोपालगंज को जा रही राज सागर बस अचानक जिगना ढाला के पास अनियंत्रित होकर गुड्डे मे जा पलटी । बस मे लगभग 50 यात्री सवार थे । जिसमे काफी लोगो के घायल होने की सूचना है । वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मीरगंज पुलिस द्वारा राहत व बचाव का कार्य शुरू हुआ । वही घटना की सूचना मिलने पर डीएम राहुल कुमार व एसपी रविरंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे । सभी घायलों को पुलिस द्वारा हथुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक पटना से आ रही राज सागर बस मीरगंज के जिगना ढाला के समीप बने गड्ढे में पलट गई । घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है । बस यात्रियों के मुताबिक दुर्घटना के समय बस पूरी तरह से भरी हुई थी । बस जैसे ही मीरगंज से गोपालगंज के लिए चली । तभी बस के ड्राईवर और खलासी में किसी बात को लेकर बहस हो गयी और इसी बहस के दौरान अचानक सड़क के किनारे बने गड्ढे में बस पलट गयी । दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया । इस संबंध मे जिले के डीएम राहुल कुमार ने बताया कि घटना के तत्काल बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर हथुआ अस्पताल में पहुंचाया गया । घायल यात्रियों की संख्या 15 है

Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed