सीवान : बैग में ब्लेड मार चोरी करते चोर गिरफ्तार
सिवान: नगर थाना क्षेत्र बबुनिया मोड समीप स्टेट बैक में लाइन में खड़े एक व्यक्ति के बैग में ब्लेड मारकर चोरी करते हुए लोगों ने एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार चोर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर मोतिहारी का शेख तुफैल बताया जाता है। मामले में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह एसबीआइ में काफी ज्यादा भीड़ थी।
भीड़ के दौरान एक व्यक्ति रुपये जमा करने के लिए आया हुआ था। रुपये लेकर वह लाइन में लगा था। इसी क्रम में उस व्यक्ति के पीछे तुफैल ब्लेड लेकर बैग को काटने का प्रयास कर रहा था। तभी आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद लोगों ने इसकी पिटाई शुरू कर दी और सूचना देकर स्थानीय पुलिस को बुलाया। जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed