बाइक सवार व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी

तरैया(सारण)
थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में शनिवार की देर संध्या अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मार देने की सुचना है। जिसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में हुआ। जख्मी व्यक्ति को गंभीरावस्था में छपरा रेफर कर दिया गया। जख्मी व्यक्ति मढ़ौरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ कर्णपुरा गांव निवासी कृष्ण मोहन तिवारी बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी व्यक्ति तरैया की तरफ से बाइक जा रहा था की इसी बीच डेवढ़ी गांव में संदेश सिंह के कबाड़ी दुकान के समीप दूसरे बाइक से पीछा कर रहे अपराधियों ने गोली चला दिया और कथित अपराधी भाग निकला। जख्मी व्यक्ति को गांव के लोगों ने उसी के बाइक से मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में पहुँचा। जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गम्भीरवस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी व्यक्ति का छपरा सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed