गोपालगंज : टेट शिक्षक को मानसिक प्रताडना बंद करे डीपीओ स्थापना :टीएसएस
गोपालगंज – डीपीओ स्थापना द्वारा फ़िक्सेसशन को लेकर बार बार आदेश निकालने के कारण टेट शिक्षक को मानसिक प्रताडना से गुजरना पड़ रहा है। डीपीओ ने अपने आदेश को निरस्त नही किया तो टीएसएस गोपालगंज इकाई आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।
टेट शिक्षकों द्वारा प्रमाण पत्र जांच करने के लिए कई बार शिक्षा विभाग को फोल्डर जमा किया है, विभाग द्वारा लगातार कई बार पत्र की मांग की गई और शिक्षकों द्वारा जमा भी किया गया फिर भी फिक्सेशन के नाम पर टेट शिक्षकों से अंक पत्र एवं प्रवेश पत्र की मांग की गई है। जबकि नियोजन के समय ही नियोजन इकाइयों के द्वारा अंक पत्र एवं प्रवेश पत्र की मूल प्रति अपने पास जमा करा लिया गया है । इस स्थिति में टेट शिक्षकों द्वारा विभाग को कैसे अपना अंकपत्र एवं प्रवेश पत्र देगी यह विचारणीय विषय है।
डीपीओ स्थापना द्वारा निर्गत पत्र में इसकी मांग की गई है जब विभाग के पास पहले से ही है तो मांगना समझ से परे है। टीएसएस इसका विरोध करते हुए अपना प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में इस विषय को लेकर अपना मांग पत्र सौंपा ।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष विवेक रंजन मणि त्रिपाठी, महामंत्री अमित कुमार, सेराज अनवर, दीपक यादव , संजय कुमार शुक्ला , राजीव कुमार पाठक , अमित यादव, अभिषेक कुमार, राजेश यादव , अप्पू कुमार बैठा , जितेंद्र शर्मा, आरती कुमारी, मणिबाला सिंह , पुष्पा सिंह , हेमलता श्रीवास्तव आदि थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed