सीवान : करबला बाजार में तीन दुकानों का शटर तोड़ हजारों की चोरी
बड़हरिया (सिवान) : गुरुवार की रात बड़हरिया थाना क्षेत्र के करबला बाजार स्थित किराना, खाद और दवा दुकान का शटर का
ताला काटकर चोरों ने बिक्री के रखे 15 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली है। घटना की जानकारी दुकानदारों को शुक्रवार की सुबह हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एना मेडिकल के मालिक कल्याण जी प्रसाद ने बताया कि शटर का ताला काटकर चोरों ने दवा बिक्री के 10 हजार रुपये गल्ले से चुरा लिया है। किराना दुकान मालिक परसवा टोला गांव निवासी शर्फुद्दीन अंसारी ने बताया कि गत दिन की बिक्री के पांच हजार रुपये गल्ले में थे, जिसे चोर ले गए। तीसरी दुकान खाद बीज की है, जिसका ताला तोड़कर गल्ला में देखा गया है लेकिन रुपये नहीं थे तो गल्ला पेटी को फर्श पर फेंक दिया था। इसके मालिक देवव्रत प्रसाद ने बताया कि उनकी दुकान में से कुछ भी चोर कुछ नहीं ले गए हैं। ज्ञात हो कि ये सभी दुकानदार गुरुवार की रात आठ बजे दुकानों को बंद कर घर चले गए थे। जब शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने आए तो शटरका ताला टूटा हुआ देखकर हतप्रभ हो गए।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed