सीवान : आइ टेन कार के लिए पत्नी की हत्या करने वाला पुलिस गिरफ्त से दूर

सिवान : शादी के बाद आइ टेन कार की मांग पूरी न होने पर पत्नी का हत्या करने वाले को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतका के मायके वाले थाना का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं। मामला भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है। हालांकि आरोपित ससुर बैंक प्रबंधक रामदयाल मांझी एवं शिक्षिका शीला देवी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतका अमृता के दादा हकाम निवासी रामावतार मांझी ने नगर थाना को दिए गए बयान में बताया है कि उनकी पोती की शादी गत 19 अप्रैल को हुई। उस समय सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया। शादी के बाद से सास शीला देवी, ससुर राम दयाल मांझी एवं पति लव कुमार उसे प्रताड़ित करते हुए आइ टेन कार की मांग करते रहे। गरीबी के कारण इतनी बड़ी राशि देने में सक्षम नहीं होने के कारण उसके साथ मारपीट की गई। कुछ दिनों तक खाना बंद कर दिया गया। फिर उसकी हत्या कर दी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed