सीवान : रिलीज रोकने का विरोध पद्ममावती फिल्म के प्रदर्शन

रघुनाथपुर सीवान – प्रखंड परिसर में शनिवार को प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजित सिंह के अध्यक्षता में पद्यमावती फिल्म का रिलीज रोकने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस इस फ़िल्म मे निर्माता व निर्देशक को भारत के इतिहास से छेड़ छाड़ करने का कोई हक नही और किसी राजवाड़ा परिवार का अपमानित कर मर्यादाओ के खिलाफ है। मुखिया संघ अध्यक्ष ने कहा की अगर केंद्र सरकार इसे रोकने में असफल रहा तो लोग आत्मदाह करने के लिए मजबुर होंगे। वही इस दौरान कहा की अगले सप्ताह में इस फ़िल्म के नायक नायिका निर्माता व निर्देशक की पुतला दहन कर विरोध किया जायेगा। इस मोके पर प्रखंड प्रमुख पुत्र दीपक कुमार सिंह उर्फ़ मन्टू सिंह, मुखिया गोपाल सिंह, सुनील सिंह,सरपंच अजय प्रताप सिंह, मनोरंजन साह, कृष्णा कुमार सिंह,पवन कुमार ठाकुर, रामेश्वर सिंह,अवधेश कुमार, राहुल कुमार सोनी, सुरेन्द्र सिंह,अमर कुमार, हरेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed