सीवान : सिवान की दो बेटियां बिहार के सिनीयर पुरुष हैंडबॉल स्टेट चैम्पियनशिप में होगी रेफरी।
C
मैरवा (सीवान) -बिहार राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित 6 ठवीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष हैंडबॉल स्टेट चैम्पियनशिप में मैरवा की राधा कुमारी एवं धर्मशिला कुमारी का चयन बतौर रेफरी किया गया है। विदित हो कि राधा एवं धर्मशिला दोनों राष्ट्रीय रेफरी है। सिवान हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि हमारे जिले का नाम रौशन कर रही है हमारे जिले की ये दोनों बेटियां। श्री पाठक ने बताया कि लड़कियों के मैच में इन दोनों ने अपनी काबिलियत साबित कर दिखाया है जिसके चलते बिहार राज्य हैंडबॉल संघ ने इन दोनों को राज्य स्तर पर सीनियर पुरुष हैंडबॉल स्टेट चैम्पियनशिप में इनकी नियुक्ति बतौर रेफरी किया है। इनकी नियुक्ति छपरा के बनियापुर में आयोजित 6 ठवीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष हैंडबॉल स्टेट चैम्पियनशिप में 18 से 20 नवम्बर 2017 के लिए हुआ है। इनके चयन पर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष श्री ईश्टदेव तिवारी, उपाध्यक्ष काशीनाथ मिश्रा, मुनिब अंसारी, रमेश कुमार सिंह सहित कई अन्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed