भागलपुर:- विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोग तरस रहे हैं पानी के लिए*
भागलपुर:- जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत शाहजंगी पंचायत के वार्ड नंबर 4 में सात निश्चय योजना से बनी जलमीनार की टंकी अचानक फट गई, फ़टी टँकी ने पीएचईडी
विभाग की खोल पोल खोल दी। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पंचायत समिति मोहम्मद रुस्तम एवं ग्रामीणों ने बताया की कई महीने से पानी का सप्लाई बंद है कई बार पीएचडी अधिकारी को इस बात की सूचना देते आ रहे है मगर यहां की गरीबों जनता की आवाज अधिकारियों के कान तक नहीं पहुंच रही है! बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने जनता के लिए सात निश्चय योजना के तहत घर घर पानी पहुंचाने का काम किया है! मगर विभाग के रवैया के कारण धरातल पर योजना विफल हो रहा है। आज शाहजंगी पंचायत के वार्ड नंबर 4 मे जलमीनार का टंकी अचानक फट गया एकमात्र यही जलमीनार है जो यहां की जनता के घर घर तक पानी पहुंच रहा था। अब ये भी खत्म हो गया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed