भागलपुर : 84 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार और मोटरसाइकिल को किया जप्त
भागलपुर जगदीशपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सन्हौला मोड के पास एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल सवार के पास से 84 पाउच देसी मसालेदार शराब बरामद किया है ।साथ ही शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। जगदीशपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मार्ग से शराब की खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी बिपिन बिहारी के नेतृत्व में एसआई कृष्ण कुमार राय, एसआई लक्ष्मण प्रसाद पुलिस बल के साथ सन्हौला मोड़ स्थित पुलिस चेक पॉइंट पर वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान रजौन की ओर से आ रही ग्लैमर मोटरसाइकिल को रोक कर तलाशी लेने का प्रयास किया तो बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। जब बाइक की तलाशी ली गई तो उनमें 84 पाउच देसी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने शराब के साथ बाइक भी जब्त कर लिया। पकड़ाए गए शराब तस्कर का पहचान झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत पोरैया निवासी गोपाल सेन के पुत्र संतोष सेन के रूप में हुई।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed