सिवान : हुसैनगंज हाई स्कूल कोरेंटाइन सेंटर को किया बंद, परन्तु नहीं हुई साफ सफाई ना ही किया गया स्कूल को सनिटाइज
हुसैनगंज कोरोना बीमारी जो इतिहास में एक नई बीमारी अाई जो सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को दहशत में डाल कर महामारी का रूप ले चुका है, इससे बचने के लिए सरकार ने चिकत्सक के राए से बहुत से उपाय बताए जिसपे सरकार ने आम जनता को इसपर अमल करने का आदेश दिया था जिसमें सोशल डिस्टेंस, मास्क, हाथो को बार बार साबुन से धोना इत्यादि, इसपर जनता ने अमल भी किया ताकि इससे बचा जा सके, बाहर से आए प्रवासी को हर प्रखंड में बने किसी कोरांटाइन सेंटर पे रख कर जांच किया गया ताकि ये बीमारी किसी और तक पहुंचने से रोका का सके क्यों के हम सब जानते है के ये बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे में पटने वाली बीमारी है।हुसैनगंज प्रखंड में क्वारांटाइन सेंटर बने हाई स्कूल जिसमें बाहर से आए प्रवासी लोगो को रख कोरंटाइन किया जा रहा था। प्रवासी लोगो के लिए दर्जनों शौचलय भी बनाएं गए थे लेकिन अभी तक ना ही स्कूल की सफाई हुई ना ही सेनेटाइजेशन हुआ है ना ही शौचलय को साफ करवाया गया है जबकि कोरेंटाइन सेंटर लगभग २० दिन पहले ही बंद हो चुका है। बिना साफ सफाई के शिक्षक को आदेश हो गया है के स्कूल में जा कर जो ज़रूरी काम जैसे रजिस्ट्रेशन या फॉर्म भरना है वो किया जाए परन्तु जिससे शिक्षक का मन में क्रोना का भय है क्यों के अभी तक स्कूल को सेनेटाइज नहीं किया गया है। हाई स्कूल कम इंटर कॉलेज के पिरीन्सपल सयैद अली पंजतन ने हुसैनगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा प्रसाद को चिट्ठी लिख कर मांग किया है के जितना जल्दी हो पूरे स्कूल को सेनेटाइजर किया जाये ताके बच्चो का रजिस्ट्रेसन हो सके।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed