सिवान : रेड क्रॉस ने मंडल कारा ,ब्यवहार न्यायालय एवं महिला अल्पावास में चलाया जागरूकता अभियान
कोरोना संक्रमण से बचने तथा सुरक्षा के सम्बंध में रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी सचिव राजीव रंजन राजू के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजीत किया गया।कोविद 19 के संक्रमण को रोकने को लेकर रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से पूरे जिले में जागरूकता -सह -सामग्री वितरण का कार्यक्रम पूरे जोर सोर से चलाया जा रहा है।इस कड़ी में आज मंडल कारा के महिला वार्ड ,कारा कर्मियों, सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्ति कर्मियों में साबुन तथा ,पम्पलेट आदि का वितरण किया गया।इसके अतिरिक्त महिला अल्पावास केंद्र के सँवासिनों सहित वहाँ कार्यरत कर्मियों तथा सिविल कोर्ट परिसर में पदस्थापित कर्मियों के बीच साबुन एवम पम्पलेट देकर कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर महिला अल्पावास गृह के डी पी एम अनिल कुमार तथा पटना से आए पदाधिकारी विनय शंकर सिंह ने सहवासिनो को ब्यक्तिगत स्वच्छ्ता, मास्क के प्रयोग,सामाजिक दूरी तथा साबुन के नियमित प्रयोग पर बल दिया।वही मंडल काराधीक्षक राकेश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय बताए। इस अवसर पर कारापाल संतोष कुमार पाठक , जेल डॉक्टर मनोज कुमार, डीएलएसए के पैनल एडवोकेट डॉ विजय कुमार पांडेय ,समाजसेवी एवम पत्रकार राजेश कुमार राजू सहित रेड क्रॉस क कर्मी मल्लिका कुमारी,रियाजुद्दीन अनवर समेत अन्य स्वयंसेवी उपस्थित थे।

Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed