सीवान मे विकास योजनाओ में लूट, सड़क पर उतरा माले
*कल्याणकारी योजनाओं में लूट और बढ़ती अपराध के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रदर्शन*
18 नवम्बर सिवान
विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले ने सिवान डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले केंद्रीय कमेटी के सदस्य जिला सचिव नईमुद्दीन अंसारी ने कहा जब से दिल्ली में भाजपा दोबारा सत्ता में आई है,दलित गरीबो पर हमले बढ़े हैं।विनोद राम ,शम्भू माझी की हत्या करसौत के देवपूजन गौड़ पर सामन्ती ताकतों का हमला इसका ताजा उदाहरण है। गरीबों की सुरक्षा और विकास की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले केंद्र व राज्य सरकार गरीबों की सुरक्षा देने व कल्याणकारी योजनाओं में हो रहे लूट को रोकने में पूरी तरह फेल हैं।हक, अधिकार, आजादी, लोकतंत्र की बातें करने वाले आज देशद्रोही हैं। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक सदेव राम ने कहा कि दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी पर हमला बढ़ है।भाजपा गरीबी नही गरीब हटाओ अभियान चला रही है। सामंती ताकते गरीबों के हिस्से की हकमारी कर रही है। भाजपा सरकार देश की नही R•S•S की सरकार है।दलितो-गरीबों पर हमला लगातार हो रहे हैं। हमलावरों को गिरफ्तार करने के बजाय प्रशासन कान में तेल डालकर सो रही है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व किसान नेता अमरनाथ यादव ने कहा कि गरीबों की राशन-किरासन,पेंशन लूटने वाली सरकार गरीबों की नही हो सकती।वंचित गरीबों राशन कार्ड, समय पर राशन वितरण करना, बिजली-पानी देना सरकार का काम है।पुलिस व अधिकारी लूट में शामिल हैं।सभा को जयनाथ यादव,जुगल किशोर ठाकुर, जिला पार्षद शीतल पासवान, शिवनाथ राम आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विकास यादव, हँसनाथ राम, मुकेश जी, जयकरण महतो, रविन्द्र पासवान, योगेन्द्र यादव, सतेंद्र राम, उमेश प्रसाद, शिवजी सहनी, बच्चा प्रसाद के अलावा हजारों लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता कामरेड जयनाथ यादव ने किया। 11 सूत्री मांग जिलापदधिकारी को सौंपा गया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed