,रघुनाथपुर विधायक ने की 29 कब्रिस्तान का घेरा बंदी के लिए शिलान्यास ,
रघुनाथपुर विधायक ने की 29 कब्रिस्तान का घेरा बंदी के लिए शिलान्यास ।
रघुनाथपुर सीवान
प्रखंड के खुजवा गांव में मंगलवार के दिन करवाला के कब्रिस्तान चार दिवारी का घेरा बन्दी के लिए रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव द्वारा मंगलवार के दिन शिलान्यास किया गया यह घेरा बन्दी बिहार अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड योजना के अंतर्गत 29 लाख की लागत से कराई जा रही है.इस दौरान श्री यादव ने कहा कि रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र की विकास करना पहली प्राथमिकता है. जिस दौरान इस क्षेत्र में सड़क,पीसीसी सहित अन्य योजना की काम में तेजी लाई गई.वही इस दौरान श्री यादव ने कहा कि बिहार में इस अपराधियो की बोल बाला बढ़ गई है.लूट पाट सहित दिन प्रति दिन अपराध अपने चरम पर है.इस मौके पर जेई दीपक कुमार, जेई नीरज सिंह,उप प्रमुख रोहित कुमार यादव, मुखिया पति सन्तोष कुमार गुप्ता, सैफीउरलाह रहमान, राशिद राजा ,रूदल यादव, मंटू यादव, इबने राजा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed