हथुआ में चंडीगढ़ की छह सौ दो बोतल शराब बरामद
बिहार कथा , हथुआ
थाना क्षेत्र के तुरपट्टी गांव के उत्तर स्थित चंवर में हथुआ पुलिस ने छापेमारी कर चंडीगढ़ में बनी 602 बोतल शराब बरामद की। हालांकि धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहे। बताया जाता है कि बोलेरो से शराब मंगा कर उसे खपाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस को इसकी भनक मिल गयी। हथुआ इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि चंवर में घंटों सर्च अभियान चलाने के बाद शराब बरामदगी की गई। जिसके बाद 12 कार्टून में रखे गये 180 एमएल के शराब बरामद किये गये । मामले में तुरपट्टी निवासी इंदल साह,बाला लखंदर साह व मनंजय साह सहित दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटना स्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस धंधेबाजों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपित धंधेबाज इंदल साह पिछले माह ही शराब बेचने के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed