बेगूसराय : पति दिल्ली में करता है मजदूरी, इधर 21 साल की जवान बीवी की गेंहू के खेत में दो लोगों ने लुट ली अस्मत
अभिमन्यु सिंह.बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. बेगूसराय. बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूपम कुमारी (21) वर्ष (काल्पनिक नाम) के द्वारा मुफस्सिल थाना में गुरुवार को आवेदन देकर अपने गांव के ही 2 लोगों को नामजद अभियुक्त करते हुए उन पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पसपुरा गांव की पीड़ित महिला रूपम कुमारी (काल्पनिक नाम )के द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में लिख कर यह दिया है कि उसके पति बीते 6 महीने से दिल्ली में रहकर वहाँ पर मजदूरी का काम करते हैं।
बीते दिन 6 फरवरी की रात्रि लगभग 11:30 बजे में मैं अपने चार छोटे छोटे बच्ची के साथ खाना खाकर अपने घर के अंदर में सोई हुई थी। इसी दौरान मेरे घर में अकेले पाकर पसपुरा गांव के ही महेश सिंह, पे० रामनंदन सिंह और दूसरा व्यक्ति राम बाबू सिंह पिता स्वर्गीय राममूर्ति सिंह दोनों मेरे घर पर आए और मुझे अकेला पाकर रामबाबू सिंह मेरे मुंह पर गमछा से बांध दिया और दोनों मिलकर वहां से जबरन खींचते हुए बगल के कब्रगाह के बगल में एक गेहूं खेत में ले जाकर महेश सिंह मुझे पकड़ा और राम बाबू सिंह ने मेरे साथ 2 बार दुष्कर्म किया। उसके बाद मैंने किसी तरह जान अपना बचाने के लिए रामबाबू सिंह के हाथ में दांत काट कर जान बचाकर भाग कर अपने घर पर आई और इसकी जानकारी सुबह म अपने मोहल्ले के सभी लोगों को दी। इस संबंध में पूछने पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष लालमोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसका केस नंबर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 62 /18 है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को सदर अस्पताल ले गयी। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई है, किसी भी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed