बेगूसराय : नीतीश कुमार ने सूबे का ही नही देश का मान बढ़ाने का काम किया -जितेन्द्र कुमार जीबू
जदयू का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
मंसूरचक (बेगूसराय)
प्रखंड क्षेत्र के समसा मध्यविधालय के सभागार मे रविवार को प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के अध्यक्षता मे प्रदेश जदयू कार्यालय के आलोक मे एकदिवसीय प्रशिक्षण को संबोधित करते बेगूसराय नगर अध्यक्ष जदयू जितेन्द्र कुमार जीबू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सूबे का ही नही देश का मान बढ़ाने का काम किया है उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी का सपना साकार करने का कोई काम किया है तो वह समाजिक न्याय का बेटा नीतीश कुमार है महिलाओ को सम्मान देने के साथ बेटियो को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया है और शराबबंदी से लेकर दहेज बंदी बाल विवाह को खत्म करने का जो बीड़ा उठाया है वह बिहार ही नही देश विदेश लोग सराहनीय कदम बताया है और जिन्हे नही पच रहा वे लोग सूबे के अंदर नाटक करने का काम कर रहे बिहार जनता वैसे लोगो को अब देखना भी पंसद नही करती है ।प्रशिक्षण शिविर जिला महासचिव राजेन्द्र राजा ,प्रवक्ता मनोज कुमार मंटू सहित अन्य लोगो ने कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया मौके पर पूर्व अध्यक्ष भागिरथ महतो, दयानंद सिन्हा, पूर्व उप मुखिया गनौरी दास अर्जुन रजक अभय आनंद अनिकेत, सुनील कुमार महतो, रघुनाथ सिंह, गौतम चौधरी, रजि आलम, मुखिया राजीव पासवान, संजय महतो, फुलहसन, इकबाल, सहित अन्य उपस्थित
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed