सासामुसा मिल का कबाड बिकवा कर मुआवजा दिलवाएंगे विधायक पप्पू पांडे
बिहार कथा, गोपालगंज. गोपागलंज के सासामुसा चीनी मिल हासदे में कुचायकोट के विधायक अमेरंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने जनता के बीच में कहा कि सासामुसा के मिल मालिकों को हर हाल मे मृतकों के परिजनों व घायलों को मुआवजा देना होगा. यदि मिल मालिक ने मुआवजा नहीं दिया तो वे मिल के सामने खटिया लगा कर बैठ जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि मिल मालिकों से वे हर हाल में पीडितों को मुआवजा दिलाएंगे, यदि जरूरत पडा तो मिल का कबाड बिकवा कर भी पैसा दिलवाएंगे.
ज्ञात हो कि गोपालगंज के सासमुसा चीनी मिल में बॉयलर फटने से छह पांच मजदूरों की मौत हो चुकी है और 10 लोग झुलस गए हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायलों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने शुगर मिल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही इसको लेकर जनता में आक्रोश की संभावना को देखते हुए घटना में मरे लोगों के परिजनों को 4-4 लाख का अनुदान देने की घोषणा की.
सासामुसा शुगर मिल में ब्वॉयलर फटने से तीन यादव समेत 5 की मौत, 10 झुलसे, बवाल से बचने सीएम ने किया 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed