सीवान : महावीरी जुलूस में महिला अधिकारी की गाड़ी पर हमला

बसंतपुर (सिवान) : बसंतपुर में बुधवार की शाम निकल रहे अखाड़ा जुलूस में शामिल उपद्रवी तत्वों ने यहां समाहरणालय के सामाजिक सुरक्षा अॉफिस में डिप्टी कलेक्टर अनीसा सिंह की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसमें उनको भी चोटें आई हैं। घटना के समय वे पटना से सिवान आ रही थीं। उन््होंने इसकी लिखित शिकायत थाने में की है। हालांकि उनको ज्यादा चोट नहीं आई है। उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बताया गया कि जिस अखाड़ा के लोगों ने इनकी गाड़ी पर हमला किया, वह अखाड़ा नंबर एक है। इसका लाइसेंस जनार्दन दास के नाम से है। हालांकि थाना में मौजूद महाराजगंज के एसडीओ मंजीत कुमार और एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने इसकी जानकारी से इन्कार किया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed