बिहार कथा

 

हार्दिक ने दी बिहार में ‘खेल बिगाड़ने’ की धमकी, चार रैलियां करने की चेतावनी

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी पर पटेलों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों की ओर से आंखें बंद करने का आरोप लगाते हुए, आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने बिहार में खेल बिगाड़ने की धमकी देते हुए प्रदेश में अगले महीने चार रैलियां करने की बात कही। बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। हार्दिक ने यहां कहा, हम सभी का खेल बिगाड़ देंगे। हम उन्हें नहीं भूलेंगे जिन्होंने हमारे युवाओं को मारा है। पटेल समुदाय पर होने वाले अत्याचारों को लेकर भाजपा के किसी भी नेता ने एक शब्दRead More


हरी मिर्च, आईसक्रीम चुनाव चिन्हों में शामिल

24 जुलाई तक 1966 राजनीतिक दल पंजीकृत 56 राजनीतिक दलों को राष्टÑीय या राज्य स्तरीय पार्टी की मान्यता नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पंजीकृत गैर मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों को इस बार दिलचस्प चुनाव चिन्ह आवंटित किये गए हैं जिनमें हरी मिर्च, फूलगोभी, टेलीफोन, जूता, चप्पल, आईसक्रीम, बाल्टी आदि शामिल हैं। जहां राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह दिलचस्प हैं, वहीं चुनाव लड़ने वाले दलों के नाम भी काफी रोचक हैं। इनमें आप और हम पार्टी, नेशनल टाइगर पार्टी, साथी और आपका फैसला पार्टी और नेशनल रोड मैप पार्टी आफRead More


मोदी की रिक्शा पॉलिटिक्स, काशी से बिहार के रण पर नजर

रोहित चतुवेर्दी, वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में 602 परिवारों को ई-रिक्शा और साइकल रिक्शा बांटकर एक तीर से दो निशाना साधा है। मोदी गरीबों को साधने के साथ ही अपनी रिक्शा पालिटिक्स से बिहार विधानसभा के चुनावी रण में हलचल पैदा करने में भरसक सफल रहे। पीएम ने काशी की सरजमीं से बिहार के रण पर नजर डालने के साथ ही बिहार के गरीबों का दिल जीतने की कोशिश की है। मालूम हो कि बिहार में अगले महीने विधानसभा के चुनाव होने हैं। पीएम ने शुक्रवारRead More


जानिए नालंदा की कहानी…मुस्लिम शासक ने लगवाई थी आग, हजारों की कराई थी हत्या

पटना। बिहार चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस मौके पर एक फ्लैशबैक सीरीज के तहत आपको बताने जा रहा है बिहार के प्रमुख घटनाक्रम के बारे में। इसी कड़ी में आज हम आपको बता रहे हैं नालंदा विश्वविद्यालय के के बारे में। तुर्की के मुस्लिम शासक बख्तियार खिलजी का जब यहां शासन था तो उसने नालंदा विश्वविद्यालय में आग लगवा दी थी। यहां के पुस्तकालय में में इतनी पुस्तकें थी की पूरे तीन महीने तक आग धधकती रही। खिलजी यहीं नहीं रुका उसने यहां के कई धमार्चार्यRead More


बिहार में सियासी ‘क्रांति’ के लिए भाजपा का नया ‘पॉलिटिकल-पैक’

बिहार कथा, नई दिल्ली।भाजपा अब ‘पंचक्रांति’ की बदौलत बिहार में सियासी ‘क्रांति’ की अलख जगाएगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच मंत्रों को राज्य की सत्ता तक पहुंचने का कारगर औजार बनाने की जुगत भिड़ाई है। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो के पंचक्रांति अभियान में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिस तरह इकट्ठा हुआ उससे साफ होता है कि बिहार के सियासी समर में भाजयुमो को अलग ‘टास्क’ दिया गया है। भाजयुमो अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय वित्तमंत्री अरुणRead More


लालू-नीतीश का गणित उलझाएंगे मुलायम

महागठबंधन से नाराज दलो के साथ बनाया तीसरा मोर्चा बिहार कथा .नई दिल्ली। जनता परिवार के महागठबंधन तोड़कर अलग हुए मुलायम सिंह यादव ने अब बिहार विधानसभा के संग्राम में नीतीश-लालू का सियासी खेल बिगाड़ने की सियासी रणनीति तैयार कर दी है। मसलन बिहार की सियासी जंग में समाजवादी पार्टी ने राकांपा और सजद(डी) को साथ लेकर तीसरे मोर्चे के रूप में कूदने का ऐलान कर दिया है। बिहार में विधानसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ सियासी गठजोड़ से जनता परिवार के सहारे बने महागठबंधन को सीटों के बंटवारे से खफाRead More


पांच हजार में जीजा ने बेचा, हर संडे दिखाते थे ब्लू फिल्म, 20 लोग बनाते थे संबंध

फ्लैट में कैद थी लड़कियां , खौफनाक होता था रविवार बिहार कथा पटना. बिहार की राजधानी पटना स्थित शब्बो कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर-602 में चले रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने 11 सितंबर को भंडाफोड़ किया। पटना पुलिस के वाट?्सएप नंबर पर इस संबंध में सूचना मिलते ही वहां छापेमारी कर चार लड़कियों को मुक्त कराया गया, जबकि तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान रवि कुमार (पुरानी बाजार महाराजगंज), मो. सरफराज रकीब खान (बिहारशरीफ) और शंभू कुमार (जहानाबाद) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक फ्लैट मेंRead More


बिहार चुनाव की घोषणा और चुनौतियां

शीतला सिंह बिहार चुनाव महासंग्राम की घोषणा हो गई है। यह 12 अक्टूबर से 5 नवम्बर के बीच 5 चरणों में होगा। दीपावली के पूर्व 8 नवम्बर को परिणाम भी आ जाएंगे। अब यह राजनीतिक दलों और चुनाव उम्मीदवारों पर निर्भर करता है कि वे इस मुकाबले में चुनाव आयोग की आचार संहिता से बचते हुए कैसे सफलता तक पहुंचने के लिए प्रयास करते हैं। साथ ही बिहार के 37 जिलों में 29 को नक्सल प्रभावित बताए जाते हैं, वे चुनाव के रास्ते का अनुसरण तो करेंगे नहीं। उनका प्रभावRead More


मैरवा में प्रभारी हेडमास्टर की चप्पल से पिटाई

सीवान मैरवा- प्रखंड के बड़गांव पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय धरनीछापर के प्रभारी हेडमास्टर की उसी पोशाक क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी की सेविका द्वारा चप्पल से पिटाई कर दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है. इस शर्मिंदगी भरी घटना से प्रभावित हो उस स्कूल बच्चे व गा्रमीण सोमवार को हेडमास्टर के बचाव में आगे आए और मामले की शिकायत लेकर अंचलाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ को उनके कार्यालय मे घेरा.शिकायत करते बताया कि आंगनबाड़ी सेविका अंबाला देवी द्वारा जो कृत किया गया है वह एक शिक्षक की मयार्दा से बाहर है. अपनेRead More


लालू की खटाल से गाय गायब, बना वॉर रूम

पहले जिस खटाल में लालू की गाएं हुआ करती थीं, अब वहां चुनावी रणनीति बन रही है संजय सिंह, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद अक्सर अपने व्यस्त राजनैतिक कार्यक्रम से समय निकालकर खटाल (गायों को रखने की जगह) में आराम करते नजर आते रहे हैं। पटना में दानापुर के गोला रोड इलाके में मौजूद लालू के फार्महाउस के एक हिस्से में अब उनके बेटे तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का वॉर रूम बना दिया है। इस खटाल में अब कोई गाय नजर नहींRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com