मैरवा में प्रभारी हेडमास्टर की चप्पल से पिटाई
सीवान मैरवा- प्रखंड के बड़गांव पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय धरनीछापर के प्रभारी हेडमास्टर की उसी पोशाक क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी की सेविका द्वारा चप्पल से पिटाई कर दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है. इस शर्मिंदगी भरी घटना से प्रभावित हो उस स्कूल बच्चे व गा्रमीण सोमवार को हेडमास्टर के बचाव में आगे आए और मामले की शिकायत लेकर अंचलाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ को उनके कार्यालय मे घेरा.शिकायत करते बताया कि आंगनबाड़ी सेविका अंबाला देवी द्वारा जो कृत किया गया है वह एक शिक्षक की मयार्दा से बाहर है. अपने आवेदन मे हेडमास्टर राजनरायण सिंह ने बताया कि उक्त सेविका द्वारा निकासी भाउचर पर हस्ताक्षर कराने के लिए भेजी गई सहायिका से उन्होने सिर्फ यह कहा कि सेन्टर पर चार महिनो से खाना बनता नहीे है और पैसे की निकासी के लिए हस्ताक्षर कराने भेज दी है. जिसके बाद स्वयं सेविका आई और सादा कागज पर निकासी भाउचर पर हस्ताक्षर नहीं करूगा लिखने के लिए कहा. जिसका जबाब मैने यही दिया कि समिति के सदस्यो के सामने लिख दुगां यही कहने पर उसने चप्पल चला दिया. बच्चों ने सीओ से अपील कर कहा कि मेरे शिक्षक अच्छे है उनकी बेइज्जती की गई है प्लीज गलती करने वालो ंको दंडित करे. विद्यालय का पठन पाठन शुरू हो सके। वही ग्रामीणों ने उक्त सेविका के स्थानांतरण की मांग की. गा्रमीणों व बच्चों को समझाते हुए सीओ पंकज कुमार ने कहा कि घटना की जांच कर कार्यवही की जाएगी। यह भी जांच किया जाएगा कि केन्द्र में खाना बनता है या नहीे. वही आंगनबाड़ी सेविका अंबाला देवी ने बताया कि हस्ताक्षर कराने गई तो उक्त हेडमास्टर ने कुछ दूसरे तांव मे बात किए जिससे महिला होने पर बुरा लगा. और विवाद हो गया.
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed