बिहार कथा

 

प्यार पर न चढ़ाओ हैवानियत की चादर 

इति शरण “मैं तुमसे प्यार करता हूँ, यह तुम्हारी सजा हैं। तुमने मुझसे प्यार नहीं किया यह तुम्हारी गलती हैं। तुम्हें मेरी होना होगा वरना मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा।” एक तरफा प्यार में पड़े सिरफिरे आशिक की यही सोच आज कई लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद कर रहा हैं। पटना के पीएमसीएच अस्पताल में ऐसे ही सिरफिरे आशिक की हैवानियत की शिकार 15 वर्षीय सोनी अपनी जिन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रही हैं। मनचले मोहम्मद एहसान के प्यार को इनकार करने की सजा के रूप में उस आशिक नेRead More


अपने ही घर में घिरे अश्विनी चौबे

भागलपुर में कैसी हवा चल रही, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रचार के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच तथा लालू प्रसाद तीन सभाएं कर चुके हैं। जिन सीटों पर लालू के उम्मीदवार खड़े हैं नीतीश वहां भी पूरे जोश से सभाएं कर रहे। सोनिया गांधी कहलगांव आ रही हैं। पीरपैंती में अमित शाह का दौरा होना है। यानी सभी दल पूरी ताकत से क्षेत्र को मथ देने में जुटे हैं। नीतीश जो कभी विकास के मुद्दे से भटकते नहीं थे, अपने को ठेठ बिहारीRead More


पितरों की याद में 26 सालों से कर रहे पिंडदानियों की सेवा

गया। पूर्वजों की आत्मा को शांति के लिए लगातार 26 सालों से लक्ष्मी नारायण विश्वनाथ डालमिया सेवा समिति पिंडदानियों की सेवा कर रही है। विष्णुपद मंदिर के प्रवेश द्वार के पास बाईं ओर पंडाल में हर दिन सैकड़ों पिंडदानी प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी और जलेबी ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा इसी कैंप में सुबह से शाम तक बीमार तीर्थयात्रियों का इलाज कर उन्हें फ्री में दवा भी दी जा रही है। जीपी डालमिया चैरटेबल ट्रस्ट के बैनर तले चार स्वास्थ्यकर्मी देश के कोने-कोने से आए बीमार पिंडदानियों की सेवाRead More


बलात्कारियों को गिरफ्तार करवाने सड़क पर उतरे दस हजार आदिवासी

साइकिल की चेन टूटी तो 9 लड़के उठा कर ले गए थे लड़की को, किया था सामूहिक दुष्कर्म राज रत्न कमल/कटिहार बिहार के कटिहार में गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को आदिवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। दावा किया जा रहा है कि 10 हजार आदिवासियों के प्रदर्शन के कारण शहर में जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया। विरोध जताने के लिए भारी संख्या में आदिवासी कलेक्टर के आॅफिस के बाहर जुटे। कुछ आदिवासियों ने सड़क पर ही डुगडुगी बजा कर प्रदर्शन किया। बिहार के अलावाRead More


लालू ने कहा, हिंदू भी खाते हैं गौमांस, भाजपा ने कहा, बौरा गए हैं, हिंदुओं को बदनाम न करें

पटना। उत्तरप्रदेश में गौमांस खाने की अफवाह के बाद भीड़ के हाथों एक व्यक्ति की कथित हत्या को लेकर उपजे विवाद के बीच राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आज यह कहकर एक और विवाद को हवा दे दी कि हिंदू भी बीफ खाते हैं। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर इस मामले को ‘सांप्रदायिक’ रंग देने का आरोप लगा, जिसके जवाब में भाजपा ने कहा कि लालू बौरा गए हैं। प्रसाद ने हालांकि कहा कि बीफ से उनका मतलब गौमांस नहीं है और जो मांस खाते हैं उनके लिए बीफ औरRead More


गंभीर आरोपों के 1300 अपराधी और 156 करोड़पति मैदान में

श्याम सुमन.नई दिल्ली  बिहार के पहले चरण में कुल 583 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं लेकिन इसमें 130 यानी 22 फीसदी उम्मीदवार हत्या, डकैती, महिलाओं के खिलाफ अपराध और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने जैसे गंभीर आरापों में लिप्त हैं। इनमें भाजपा सबसे ऊपर है जिसके 27 उम्मीदवारों में से आधे से ज्यादा उम्मीदवार यानी 14 पर प्रत्याशियों आपराधिक मामले हैं। एडीआर ने पहले चरण की 37 विधानसभा सीटों पर रेड अलर्ट घोषित की हैं। क्योंकि यहां आपराधिक इतिहास वाले उम्मीदवारों की संख्या तीन से ज्यादा है। इस चरण की 49Read More


सैंडविच की तरह है मीरगंज, पर बदहाली कब दूर भागेगी

प्रकाश गुप्ता.मीरगंज (गोपालगंज)। गोपालगंज जिले के हथुआ विधानसभा क्षेत्र में मीरगंज प्रमुख नगर है। यह दो जिले गोपालगंज और सीवानके बीच एक सैंडविच की तरह है। लेकिन यह नगर अनेक समस्याओं से त्रस्त है। हर बार चुनाव में नेता यहां की समस्याओं को दूर करने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव बाद कुछ भी ठोस कार्य नहीं होता है जिससे मीरगंज की सूरत बदले। विधानसभा क्षेत्र हथुआ में ऊंचकागांव ब्लॉक मीरगंज से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन वाहनों की कमी के कारण लोगों को इस प्रमुख नगरRead More


लालटेन से नहीं, सूचना क्रांति की नजर से बिहार को देखिए

तमाम मुद्दे हैं, आरोप हैं, प्रत्यारोप हैं, वोट की गणित है, जाति की केमेस्ट्री है और विकास की फिजिक्स. इन सबके बीच सभी गंठबंधनों के अपने-अपने समीकरण हैं जीत के. क्या सोचते हैं इन सब पर प्रमुख रणनीतिकार और नेता, भाजपा के बिहार प्रभारी व सांसद भूपेंद्र यादव से बिहार और बिहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राजेंद्र तिवारी व मिथिलेश की बातचीत बिहार देश को दिशा देता है बिहार राजनीतिक रूप से जीवंत प्रदेश है. आजादी की लड़ाई में या गांधी जी के समय, संविद सरकार या कांग्रेस के आपातकालRead More


क्यों 25 साल बाद भी बिहार चुनाव की धुरी हैं लालू

‘बिहार का सच भी यही है कि आरक्षण शब्द जिन्दगी से जुड़ा है। यानी मंडल की भूमिका और कमंडल की चुनावी दस्तक के बीच विकास से कही ज्यादा तरजीह उन सवालों को हल करने की देनी होगी जो पारंपरिक तौर पर जातियों की रोजी रोटी से जुड़े रहे।’ अपने ब्लॉग (http://prasunbajpai.itzmyblog.com) के जरिए ये कहा वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी ने। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं: पुण्य प्रसूनबाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार सीन एक- लालू जी हम सेल्फी लेना चाहते है। ले…लो। हम मिसयूज नहीं करेंगे। नहीं… तुम मिसयूजRead More


भक्त सिर्फ़ मोदी के नहीं, लालू के भी हैं

पंकज प्रियदर्शी  मोतिहारी से (बीबीसी). पूर्वी चंपारण का मोतिहारी विधानसभा चुनाव क्षेत्र. बिहार के क़रीब-क़रीब हर विधानसभा क्षेत्र की तरह यहाँ भी एनडीए और महागठबंधन में कड़ी टक्कर है. चुनाव प्रचार ख़त्म होने के बाद हर उम्मीदवार मतदान के दिन की तैयारी में जुट जाता है. इन्हीं तैयारियों के बीच मैं मिला मोतिहारी से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार विनोद श्रीवास्तव से. रात के 11 बजे भी पार्टी के चुनाव कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ है. पार्टी के नेता अपने-अपने क्षेत्र में मतदान पर चर्चाओं में व्यस्त हैं. लेकिन इन सबकेRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com