बिहार कथा

 

बिहार में यह कैसा चुनाव!

कृष्णमोहन झा बिहार के विधानसभा चुनावों पर सारे देश की नजरें लगी हुई हैं। इन चुनावों के परिणाम यह तय करेंगे कि क्या वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की करिश्माई लोकप्रियता में कमी आ चुकी है या वे आज भी देश में उतने ही लोकप्रिय हैं जितने गत लोकसभा चुनावों के समय थे। बिहार विधानसभा के चुनाव परिणाम यह भी तय करेंगे कि क्या सत्ता की खातिर बिहार के मुख्य सत्ताधारी दल जनता दल (यूनाइटेड) का अब राष्ट्रीय जनता दल से चुनावी गठजोड़ करना बिहार की जनता को पसंद आयाRead More


बिहार में  एसएससी सिपाही बहाली के लिए 80 करोड़ का सौदा

मुजफ्फरपुर/पटना। कर्मचारी चयन आयोग इलाहाबाद की ओर से आयोजित सिपाही बहाली परीक्षा में पास कराने के लिए अंतरराज्यीय गिरोह ने अभ्यर्थियों से 80 करोड़ का सौदा किया है। मुजफ्फरपुर के भगवानपुर स्थित यूको बैंक से गिरफ्तार कर्मचारी संतोष ने पुलिस की पूछताछ में जो राज खोले हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। उधर, इस फर्जीवाड़े के तार पटना के कुछ कोचिंग सेंटरों से जुड़े हैं। पुलिस इनके संचालकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। संतोष ने पुलिस को बताया कि गिरोह के सरगना ने करीब 2000 अभ्यर्थियों कोRead More


भागलपुर के बुनकरों को 'मोदी से परहेज़ नहीं'

सलमान रावी.  भागलपुर से बिहार के भागलपुर में टेक्स्टाइल क्लस्टर पैकेज की मोदी की घोषणा का असर दिखने लगा है और बुनकरों के हालात को चुनावी मुद्दा बनाने में यह कुछ हद तक कारगर साबित हुआ है. शायद इसीलिए भागलपुर के मुसलमान बुनकरों में, सालों से सेक्युलरिज़्म राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों से मोहभंग की स्थिति दिख रही है. बुनकरों का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दल ने मुसलमानों की शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति के बारे में कभी ना तो कुछ किया है और ना ही कुछ करना हीRead More


दिल्ली से यूपी तक बिहार चुनाव की गर्माहट

गणेश कुमार मेहता.मुजफ्फरपुर .:मेरठ, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर के बीच लोग आते रहे जाते रहे मगर चर्चा बस बिहार चुनाव की। हर जगह बिहार चुनाव की गर्माहट महसूस की जा सकती थी। यूपी में पंचायत चुनाव चल रहा है मगर वहां की चौपाल में भी बिहार चुनाव छाया रहता है। मेरठ से दिल्ली तीन घंटे-बस का सफर: ‘शाम में अमेरिका और दूसरे दिन सबेरे बांका में थे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। भाई साहब, तन होगा अमेरिका में मन तो बिहार में ही होगा। यूपी और बिहार कहने कोRead More


विधानसभा क्षेत्रों में मंडराने लगे हैं वोट के सौदागर

संजय सिंह.बांका. बांका जिले की पांचों सीटों के लिए मतदान में छह दिन शेष रह गया है। ऐसे में वोट के सौदागर प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय तक पहुंचने लगे हैं। सभी अपने-अपने तरीके से प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को वोट के समीकरण का गणित समझाने के प्रयास में लगे हैं। वोट के ऐसे सौदागर एक पार्टी के चुनाव कार्यालय में ग्रुप में बंटकर जाते हैं। एक ग्रुप में तीन से चार लोग रहते हैं। एक के द्वारा चुनाव की चर्चा छेड़े जाने के साथ ही दूसरा, तीसरा एवं चौथे लोग भीRead More


कैसे घर आएं परसेदी, नहीं मिल रहा टिकट,तत्काल पर दलालों की मनमानी,

पूजा स्पेशल ट्रेन में भी पहले से ही फुल हो गई हैं सभी श्रेणियों की सीटें बिहार कथा. सीवान। पर्व त्योहारों के शुरू होने के साथ ही दूसरे प्रांतों में रहने वाले परदेशी परिवार सहित अपने घर को लौटना चाहते हैं, लेकिन दूसरे प्रांतों से आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ उपलब्ध नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़Þ गई है. बिहार के लोक आस्था के पर्व छठ में प्राय: सभी परेदशी अपने घर को लौटना चाहते हैं, लेकिन कन्फर्म बर्थ नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़Þ गई है. मुंबई,Read More


सीवान-गोपालगंज के युवा विदेशों में बना रहे चुनाव गणित

बिहार कथा. गोपालगंज/सीवान। बिहार के युवा विदेश में बैठ कर चुनाव गणित कर रहे हैं। यह विधानसभा चुनाव उनके लिए काफी अहम है। विदेशों में भी उन्हें अपनी मिट्टी, अमन की समृद्धि की चिंता उन्हें सता रही है। विदेश में बैठ कर चुनाव की पल-पल की जानकारी अपडेट कर रहे हैं। उन्हें इस बात का मलाल है कि अपना इलाका भी काश इसी तरह विकसित होता। इस विकास के सपने को देख वे चाहते हैं कि एक मजबूत लोकतंत्र बने। युवाओं को अपने घर में रोजगार मिले। उन्हें सात समंदरRead More


हथुआ में त्रिकोनीय मुकाबले के आसार!

 हम से उम्मीदवार महाचंदर को बाहरी मान रहे हैं मतदाता  चुनाव से पहले असमंजस में पड़े हैं लोग  उपर कास्ट इस बर महाचंदर को जीताने के लिए एकजुट बिहार कथा, हथुआ। हथुआ विधानसभा में इस बार मतदाता असमंजस में हैं। हालांकि अभी यहां पूरी स्थिति नामांकन के बाद क्लियर होगी। लेकिन स्थानीय मतदाताओं से बातचीत यह बात उभर कर आती है कि वे अभी दुविधा में हैं। ऐन मौके पर जो लहर बनेगी, उससे उनके प्रभावित होने की संभावना ज्यादा है। इधर एनडीए गठबंधन में यह सीट हम के खातेRead More


मास्टर को नहीं मिला वेतन, इलाज के अभाव में मौत

निरंजन कुमार.चंद्रमंडीह (जमुई)। शैक्षणिक अंचल अंर्तगत डढ़वा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर के एक शिक्षक की मौत पैसे की आभाव में ईलाज के दौरान दिल्ली के एम्स में हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक पंकज कुमार पिछले कई दिनों से बुखार से पीडित एंव बेहोश थे. उन्हे पटना में आईसीयू में भर्ती किया गया था. हालत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली एम्स में दो दिन पहले भर्ती किया गया था. लेकिन जिंदगी और मौत की जंग पैसे की आभाव में हार गया जिससे उसकी मौत हो गई. शिक्षकRead More


विधायक योग्य होंगे तो सब ठीक होगा

संजय स्वदेश बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से पहले ऐसी उम्मीद थी कि इस का चुनाव पंरपरागत मुद्दों को तोड़ेंगे। जाति की बोल मंद पड़ेगी और विकास का मुद्दा तेज होगा। लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा होते-होते और प्रचार प्रसार में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ने एक सकारात्मक उम्मीद पर पानी फेर दिया। बिहार में चुनाव जाति से इतर आधारित हो ही नहीं सकते हैं। जहां जाति बाहुल्य मतदाताओं की अनदेखी कर उम्मीदवार उतरे हैं, वहां जाति को ही मुद्दा बनाकर विपक्ष मैदान में मोर्चो खोले हुए है।Read More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com