बिहार कथा

 

कचोटता रहेगा अमूल्य धरोहर नहीं संजोने का गम

17 देश के जैन श्रद्धालु महावीर की मूर्ति बरामदगी के लिए उपवास व आन्दोलन कर रहे है  25 सौ वर्षो से पूजन दर्शन को आ रहे हैं तीर्थयात्री जमुई  से मुकेश कुमार मक्का और जेरुसेलम का अपने – अपने धर्म में विशिष्ट स्थान है उसी प्रकार क्षत्रियकुंड लच्छवाड़ जो जैन धर्म के २४वें तीर्थकर श्रमण महावीर का जन्म स्थान है, जैन धर्मावलम्बियों के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र रहा है| कहा जाता है कि विश्व के समस्त भूभाग से जैन श्रद्धालु अपनी पूजा अर्चना के लिए लगभग २५०० वर्षRead More


घूस लेते धरा गया मनरेगा पीओ

मुकेश कुमार , जमुई। निगरानी विभाग पटना की टीम ने सिकन्दरा प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामकुमार को मंगलवार को उनके निजी आवास जमुई से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इस सम्बन्ध में टीम के नेतृत्व कर रहे निगरानी विभाग पटना के डीएसपी विनय कुमार ने बताया कि प्रखंड के गोखुलाफतेहपुर पंचायत से सम्बंधित योजनाओं का बिल विपत्र पारित कराने के लिए पंचायत के मुखिया से रिश्वत की मांग की थी जिस पर मुखिया योगेन्द्र मंडल के द्वारा निगरानी विभाग में लिखित शिकायत की थी। शिकायत के मद्देनजर निगरानीRead More


सिवान में करंट दसवीं के छात्र की मौत, आगजनी

राजेश राजू सिवान। नगर थाना क्षेत्र के आन्नद नगर मुहाले में स्थित एक निजी विद्यालय में उस समय हंगामा और तोड़ फोड़ सुरु हो गया जब इस विद्यलय के होस्टल में का एक दसवी का छात्र अनश अली को नहाने के बाद अपने कपडेÞ धुप में डालने के क्रम में छत्र की करेंट लगाने से मौत हो गई। छात्रो का कहना है की इस होस्टल में इनडोर बाथरूम नहीं है और ठण्ड के दिनों में भी सभी छत्रों को होस्टल के पीछे लगे चापा कल पर जाकर नहाना पड़ता है।Read More


पटना हाईकोर्ट में अधिकांश सवर्ण जज ही क्यों?

आजादी के साढे छह दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी सवर्ण तबके का प्रभुत्व उनकी मुट्ठी भर आबादी के बावजूद बरकरार है। विधायिका में उनका वर्चस्व दलितों व पिछड़ों में आयी राजनीतिक जागरुकता के कारण घटा है। वहीं कार्यपालिका में बाबा साहब व मंडल साहब के कारण दलितों व पिछड़ों की हिस्सेदारी बढी है। हालांकि स्थिति अब भी संतोषजनक नहीं है। लेकिन न्यायपालिका इन सबसे अलग है। आज भी न्यापालिका में दलितों और पिछड़ों के लिए कोई जगह नहीं है। पटना हाईकोर्ट के जज और उनकी जाति सवर्णोंRead More


बिहार से जुड़े हैं पाकिस्तानी जासूस के तार!

आरा/अगिआंव(भोजपुर)। यूपी के मेरठ में गिरफ्तार आईएसआई एजेंट का तार भोजपुर जिला से भी जुड़ा है। एजाज उर्फ कलाम नामक एजेंट की शादी जिले के अजीमाबाद में हुई है। सूत्रों की मानें तो शादी के बाद वह कुछ दिन तक अपने ससुर शमशेर के घर ठहरा भी था। अजीमाबाद के कुछ लड़के भी उसके सम्पर्क में बताए जाते हैं। वहीं इसकी खबर मिलने पर घर के सभी सदस्य बाहर चले गए हैं। सोमवार को जब पत्रकारों की टीम पहुंची तो शमशेर का एक बेटा आमिर अपनी दुकान में बैठा था।Read More


बिहार दिखाता रहा है देश का राह

सरोज कुमार अब बिहार में चुनावी दौर को जनता ने बेहद शांति के साथ निपटा दिया है. कहा जा रहा है कि उसने वैमनस्य की सियासत की जगह सद्भाव और विकास पर अपना मत जाहिर किया है. तो क्या हमें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत है? अतीत अगर गौरवशाली रहा हो तो क्यों नहीं? आज से करीब 2,700 साल पहले जब दुनिया का लोकतंत्र से साबका भी नहीं पड़ा था, बिहार के वैशाली में इसकी नींव रखी जा रही थी. ईसा पूर्व छठी सदी में वैशाली में लिच्छवियों के संघRead More


सगी मां ही करवाती थी बेटी से गंदा काम

पटना : समाज में अब रिश्ते भी सुरक्षित नहीं है. एक मां अपनी ही बेटी के जान की दुश्मन बनी है. मां अपनी नाबालिग बेटी को गलत काम करने के लिए दबाव बनाती है और विरोध करने पर कई बार मारपीट भी की. मां के अत्याचार पर पिता भी डर से मौन साधे हुए हैं. दादा-दादी ने किसी तरह बीच-बचाव किया और पोती को राजस्थान के वनस्थली में प्लस टू में नामांकन करा दिया.  वह अभी 11वीं की छात्रा है. उसका घर कंकड़बाग थाने की पीसी कॉलोनी इलाके में है,Read More


खत्म हो सकती है सोनपुर मेले की पहचान

अगले साल से नहीं आएंगे हाथी! विवेक कुमार सोनपुर. सोनपुर मेला को एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है। इसका नाम आते ही जेहन में हाथी और घोड़ों की तस्वीर उमड़ती है, लेकिन पिछले कुछ सालों से मेला में हाथी बहुत कम संख्या में आ रहे हैं। हालत यह हो गई है कि इस साल मेला में सिर्फ 14 हाथी आए हैं। हाथी मालिकों का कहना है कि इस बार वे मेले की इज्जत के चलते आ गए हैं, लेकिन अगले साल नहीं आएंगे, बहुत संभव है किRead More


शराबबंदी के 'साइड इफेक्ट्स'

राजेश कालरा  बिहार सरकार ने फैसला किया है कि अगले साल अप्रैल से राज्य पूरी तरह से शराब मुक्त होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए फैसला किया कि राज्य सरकार चार हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान सह लेगी, लेकिन अपने पतियों के शराब में सारी कमाई बर्बाद करने से दर्द में जीने वाली महिलाओं को इस पीड़ा से मुक्ति दिलाएगी। ज्यादा शराब पीने से समाज में दूसरी सामाजिक बुराइयां भी पनप रही थीं। जो शराब को हाथ तक नहीं लगाता हो और जिसने अक्सर चारRead More


सच्ची शराबबंदी लागू कर दें, तो हम भी करेंगे नीतीश की जय-जय

अभिरंजन कुमार अगर नीतीश कुमार सचमुच बिहार में प्रभावशाली तरीके से शराबबंदी लागू कर पाए, तो उनसे मेरी आधी शिकायतें दूर हो जाएंगी। शराब बहुत सारी बुराइयों की जड़ है। इसकी वजह से महिलाओं का जीवन नरक बन जाता है, बच्चों पर बुरा असर पड़ता है, लोग बड़ी संख्या में गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं, बड़े पैमाने पर दुर्घटनाएं होती हैं, कानून-व्यवस्था के हालात बिगड़ते हैं, भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है और देश की कार्यशक्ति और अर्थव्यवस्था पर प्रत्यक्ष और परोक्ष चोटें पड़ती हैं। कारगर शराबबंदी के लिए नीतीशRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com