सिवान में करंट दसवीं के छात्र की मौत, आगजनी
राजेश राजू
सिवान। नगर थाना क्षेत्र के आन्नद नगर मुहाले में स्थित एक निजी विद्यालय में उस समय हंगामा और तोड़ फोड़ सुरु हो गया जब इस विद्यलय के होस्टल में का एक दसवी का छात्र अनश अली को नहाने के बाद अपने कपडेÞ धुप में डालने के क्रम में छत्र की करेंट लगाने से मौत हो गई। छात्रो का कहना है की इस होस्टल में इनडोर बाथरूम नहीं है और ठण्ड के दिनों में भी सभी छत्रों को होस्टल के पीछे लगे चापा कल पर जाकर नहाना पड़ता है। फिलहाल बच्चे के मौत के बाद स्कूल के छत्रो ने जम कर हंगामा किया और होस्टल के साथ साथ बगल में बने स्कूल में भी जम कर तोड़ फोड़ की और आग जानी की और जम कर हंगामा किया फिलहाल पुलिस ने पूरे एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
छात्र की मौत के बाद हॉस्टल का वार्डन सह इंचार्ज साइमन अपने सहयोगियों के साथ शव को गाडी में रखकर अस्पताल ले जाने के नाम पर नगर थाना परिसर में लाकर छुपा दिया वहां से गाडी व शव छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने काफी प्रयास और हो हंगामे के बाद शव को टाउन थाना से शव मिला और पुलिस की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
अंश के मौत के बाद छात्रावास के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रावास के सभी कमरों में तोड़फोड़ की और कुर्सियों को आग के हवाले कर दिया। छात्रों के हंगामे के चलते अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराया।
मौत के बाद छात्रावास के बगल में ही किराए के मकान में रह रहे स्कूल का प्रिंसिपल एगेंस्टीन जोसेफ भी फरार हो गये। स्कूल के सभी कर्मचारी और शिक्षक भी स्कूल में तालाबंदी करने और मेनगेट पर ताला लगाकर भाग गये

-एम्मानुएल मिशन स्कुल में दसवीं का था छात्र
-आनंद नगर स्थित विद्यालय के छात्रावास में रहता था
-घटना से गुस्साए छात्रों ने विद्यालय मे की तोड़- फोङ
-स्नान करते समय चांपा कल में आया करंट
-मृत छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
– सदर अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई गई
-मृत छात्र हरदिया गांव का अनस अली बताया जा रहा है
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed