बिहार कथा

 

मंदिर में गई गई दलित महिला को अधनंगा कर पीटा

बेटी की बरात निकलने से पहले गई थी देवीमंदिर में पूजा करने  मोतिहारी। जिले में महिलाओं पर जुल्म-अत्याचार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बेदीवन मधुबन और रमगढ़वा की घटना अभी पुरानी भी नहीं हुई थी कि महिला उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। मंदिर में पूजा करने गई दलित महिला को अधनंगा कर दबंगों ने पीटा है। उसका कसूर बस इतना ही था कि वह मंदिर में पूजा करने चली गई थी। बेटे की बारात निकलने से पहले स्थानीय देवीमंदिर में पूजा करनेRead More


पर्यावरण की चिंता नहीं करेंगे तो हमारा भविष्य अंधेरे में समा जाएगा

भारत विकास परिषद की स्थापना दिवस पर बरबीघा शाखा के सदस्यों ने किया पौधारोपण बिहार कथा.सीवान. भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर शेखपुरा जिले के सदाशिव शाखा-बरबीघा के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो०शिव भगवान गुप्त ने कहां कि अगर हम पर्यावरण की चिंता नहीं करेंगे तो हमारा भविष्य अंधेरे में समा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने भविष्य को बचाने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षणRead More


बउराई सरयू तो सहमे ग्यासपुर के ग्रामीण

रातभर जग कर बिहान कर रहे हैं लोग राजेश कुमार राजू. सीवान। सीवान के गुठनी प्रखण्ड स्थित ग्यासपुर गांव के करीब से होकर गुजरने वाली सरयु नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण गांव में कटाव की स्थिति उत्पन्न होने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं। स्थानीय महन्थ सियाराम दास नें बताया कि पिछले साल भी ऐसी भयावह स्थिति आई थी, लेकिन प्रशासन के द्वारा सुरक्षात्मक उपाय किए जाने से ग्रामीणों ने राहत कि सांस ली थीं लेकिन इस वर्ष प्रशासन के अभी तक सक्रिय नहीं होने से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़Read More


हेडमास्टर ने किया घपला तो बुढ़ापे में नहीं मिलेगी पेंशन

सेवानिवृत्ति के साथ ही पाई-पाई का हिसाब विभाग को देना होगा बगैर एनओसी के स्थानांतरित हेडमास्टर को न वेतन और न ही रिटायर होने वाले को सेवानिवृत्ति का लाभ मिलेगा संवाददाता सीवान /गोपालगंज। निदेशालय के आदेश ने विद्यालयों के प्रभारियों पर शिकंजा कस दिया है. अब वह सरकार की ओर से विभिन्न मदों में छात्रों व स्कूल के लिए जारी राशि को आसानी से डकार नहीं सकेंगे. उन्हें स्थानांतरण या फिर सेवानिवृत्त के साथ ही पाई-पाई का हिसाब विभाग को देना होगा. ऐसा नहीं किया, तो मास्टर साहब की पगारRead More


सीवान : यहां पंचर बनाने वाले सुलेशन के नशे से टुल हैं बच्चे

राजेश कुमार राजू. सीवान।  सीवान रेलवे जंक्शन पर ऐसे सैकड़ों बच्चे लावारिसहालत में देखने को मिलते है, जिनके ना मां बाप का पता है ना परिवार का। कई बच्चे स्टेशन परिसर में ही भीख मांग कर पेट पालने को मजबूर हंै। कई बच्चे तो भिखारियों के ही संरक्षण में रहते हैं। इन्हें मजबूर कर अवैध काम भी कराया जाता है। बिहार कथा की ओर से इन बच्चों की हालत की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि यहां अधिकतर बच्चे किसी ने किसी तरह के नशे के शिकार होRead More


ठेला चालक ने किया प्रखंड प्रमुख के कार्यालय का उद्घाटन

रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख ने कहा-सामाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान देना ही मेरा उद्देश्य  नवीन सिंह परमार.सीवान। उद्घाटन समरोह में प्रतिष्ठित लोगों को मुख्य अतिथि बनाकर उनसे रिबन कटवाना तो आम है, लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि एक ठेलाचालक कही गेस्ट बना हो और रिबन काटा हो। ऐसा रघुनाथपुर में शनिवार को हुआ। रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख का एक ठेला चालक ने किया। नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख देवेंती देवी व उनके पुत्र मंटू सिंह ने प्रखंड प्रमुख के कार्यालय का उद्घाटन समाज के अंतिम पायदानRead More


सीवान में कालाबाजारियों के खिलाफ ऐलान-ए-जंग

हसनपुरा में सैकड़ों बोरा खाद्यान्न जप्त सदर एसडीओ भूपेंद्र यादव ने चलाया विशेष अभियान, जमाखोरों में दहशत नवीन सिंह परमार, बिहार कथा. सीवान। सीवान सदर एसडीओ भूपेंद्र यादव ने कालाबाजारी के खिलाफ एक युद्ध की घोषणा कर दी है।एसडीओ के नेतृत्व में कालाबाजारी के लिए अनाजों के जमाखोरों के ठिकाने पर लगातार छापेमारी जारी है। शनिवार को हसनपुरा प्रखंड के सेमरी गांव में कालाबाजारी के लिए रखे गए सैकड़ों बोरा चावल व गेहूं जप्त किया गया।एसडीओ श्री यादव ने कहा की गुप्त सूचना मिली की सेमरी गांव में कालाबाजारी केRead More


गोपालगंज : ट्रैक्टर-जीप की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत

कुमार मृत्युंजय गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के भोरे थाना अन्तर्गत बेलवा नहर के पास आज सुबह एक ट्रैक्टर और एक कमांडर जीप की आमने-सामने की टक्कर में जीप में सवार दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और चार अन्य व्यक्ति घायल हो गये। भोरे थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि मृतकों में त्रिवेणी शर्मा (45) और ध्रुप शर्मा (55) शामिल हैं जो सगे भाई थे। उन्होंने बताया कि जीप में सवार ये लोग एक तिलक समारोह में भाग लेकर अपने गांव कटैया लौट रहेRead More


16 साल की बेटी के लिए 42 का दूल्हा, मां ने लौटाई बारात

सीवान. 16 साल की नाबालिग से शादी रचाने के लिए 42 साल के दूल्हे को देख दुल्हन की मां भड़क गई। द्वारपूजा से पहले ही हंगामा करने लगी। लड़की के मामा ने भी विरोध कर दिया। मां ने साफ कह दिया कि अगर इस दूल्हे से बेटी की शादी हुई तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगी। इसके बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। ूबीते गुरुवार की देर रात रघुनाथपुर में रूदल राम की बेटी की शादी थी। कार्ड बंट चुके थे। यूपी के इटावा से कृष्ण बिहारी राम 42Read More


शहाबुद्दीन को एम्स से छुट्टी, कमर व पीठ दर्द के कारण थे भर्ती

बिहार कथा सीवान/नई दिल्ली। सिवान के पूर्व राजद सांसद मो. शहाबुद्दीन को दिल्ली के एम्स से छुट्टी मिल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को वे दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से चलेंगे। ट्रेन रविवार की सुबह नवगछिया पहुंचेगी, जहां से सड़क मार्ग के जरिए उन्हें भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा लाया जाएगा। शहाबुद्दीन को कमर और पीठ दर्द की लगातार शिकायत पर गठित मेडिकल बोर्ड के फैसले बाद उन्हें एम्स में उपचार के लिए भेजा गया था। रिपोट्स के मुताबिक पूर्व सांसद के नजदीकी सूत्रों के अनुसार शहाबुद्दीन कीRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com