सीवान में कालाबाजारियों के खिलाफ ऐलान-ए-जंग

file photo
हसनपुरा में सैकड़ों बोरा खाद्यान्न जप्त
सदर एसडीओ भूपेंद्र यादव ने चलाया विशेष अभियान, जमाखोरों में दहशत
नवीन सिंह परमार, बिहार कथा. सीवान।
सीवान सदर एसडीओ भूपेंद्र यादव ने कालाबाजारी के खिलाफ एक युद्ध की घोषणा कर दी है।एसडीओ के नेतृत्व में कालाबाजारी के लिए अनाजों के जमाखोरों के ठिकाने पर लगातार छापेमारी जारी है। शनिवार को हसनपुरा प्रखंड के सेमरी गांव में कालाबाजारी के लिए रखे गए सैकड़ों बोरा चावल व गेहूं जप्त किया गया।एसडीओ श्री यादव ने कहा की गुप्त सूचना मिली की सेमरी गांव में कालाबाजारी के लिए भारी मात्रा में चावल व गेहूं रखा गया है। एसडीओ ने सीओ अजित कुमार सिंह व आसपास के आधा दर्जन से अधिक एमओ व स्थानीय थाना को छापेमारी में लगाया।वही इन पदाधिकारियों ने उक्त गाँव पहुँच कर गोदाम को सील कर दिया तत्पश्चात बरामद खाद्यान्न को स्थानीय डीलरो को जिम्मेनामा पर दे दिया गया।
इन डीलरों में अमरजीत सिंह पकड़ी, किताबुद्दीन हसनपुरा, गनेश प्रसाद पकड़ी, इस्लाम साइन फलपुरा, अजय सिंह हरपुर कोटवा,परमात्मा प्रसाद उसरी शामिल है। एसडीओ श्री यादव ने कहा की दो भवनों में 1 हजार से अधिक बोरा खाद्यान्न है जो की स्थानीय निवासी मोहम्मद शब्बीब की है और दारौंदा थाने का बगौरा निवासी प्रदीप कुमार किराया पर लेकर खाद्यान्न रखता था। इसमें मकान मालिक व किरायदार पर भारी मात्रा में खाद्यान्न रखने का दोषी पाया गया है, जिनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान जीरादेई एमओ रविन्द्र राय,दरौली एमओ सतेंद्र तिवारी,सिसवन एमओ नागेन्द्र शेखर,पचरुखी एमओ प्रमोद कुमार हसनपुरा एमओ काशीनाथ प्रसाद,थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत,एसआई भरत मांझी आदि लोग मौजूद थें। ज्ञात हो कि शुक्रवार को हुसैनगंज के सुरापुर में छापेमारी कर के भारी मात्रा में खाद्यान्न जप्त हुआ था।
———-
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed