बिहार कथा

 

साड़ी नहीं आई तो दूल्हे और उसके पिता को बनाया बंधक

सुगौली(मोतिहारी)। सुगौली थाना के कैथवलिया गांव में गुरुवार 7 जून को आई एक बारात बिन दुल्हन वापस लौट गई। गांव वालों ने दूल्हा व उसके पिता को बंधक बना बारातियों को वापस भगा दिया। रात भर पिता-पुत्र गांव वालों की कैद में रहे। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे व उसके पिता को ग्रामीणों की कैद से छुड़ाकर थाने लाई। जहां दोनों पक्ष के लोग आपस में बैठकर पंचायत की गई। पंचायत में तय हुआ कि वर-वधू के नाम पर एक लाख रुपए जमा होगा। सहमति बनने के बादRead More


86 साल की उम्र में मुखिया होने की चुनौती

नीरज सहाय. पटना (बीबीसी) एक ओर जहां देश- दुनिया में युवा नेतृत्व को लेकर बहस जारी है. वहीं बिहार की राजधानी पटना से करीब साठ किलोमीटर दूर मसौढ़ी अनुमंडल के बेर्रा पंचायत ने एक दूसरी ही तस्वीर पेश की है. दस गांव वाले इस पंचायत की मुखिया 86 साल की बुजुर्ग महिला कुलबदन देवी बनी हैं. कुलबदन देवी की झुर्रियों से लिपटी त्वचा और बुढ़ापे के बोझ के कारण झुकी कमर के बावजूद वे उत्साह से भरी हैं.उन्होंने इस पंचायत चुनाव में लगभग तीस साल की युवा प्रत्याशी नाजमी परवीनRead More


बाल्टी निकालने कुएं में उतरे बाप-बेटे, दम घुटने से दोनों मरे

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना अंतर्गत घोरघट गांव में आज एक कुएं में दम घुटने से एक पिता एवं उनके पुत्र की मौत हो गयी।बरियारपुर थाना अध्यक्ष अभिनव दूबे ने बताया कि मृतकों में हेमंत पासवान (25) और उनके पिता विलक्षण पासवान (58) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उक्त गहरे कुएं में पूर्व से गिरी एक बाल्टी को निकालने के लिए उसमें प्रवेश किए हेमंत बेहोश गया। उनके पिता उन्हें बचाने कुएं में उतरे और उनकी भी दम घुटने से मौत हो गई। दूबे ने बताया किRead More


इलाज कराने आई महिला से 10 लोगों ने किया गैंगरेप

हॉस्पिटल में भी नहीं थी सेफ पटना. िबहार के आरा में एक महिला के साथ 10 लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला पटना जिले के बिहटा की रहने वाली है। वह बुधवार को आरा सदर हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी। महिला हॉस्पिटल में बैठी थी, तभी तीन युवक आए और बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए। युवकों ने महिला को एम्बुलेंस में बैठाया और उसे आरा के रमना मैदान के पास ले गए। महिला ने आरोप लगाया है कि युवकों ने उसेRead More


गोपालगंज : ड्राइवर, खलासी को नशा सुंघा कर चावल से भरे ट्रक लूटा

चालक और खलासी को नशा सुंघा कर किया बेहोश महम्मदपुर से ही ट्रक के पीछे ओवरटेक कर रहे थे लुटेरे कुचायकोट पुलिस ने एफआइआर के लिए पिपरा भेजा गोपालगंज। पुलिस को चुनौती देते हुए हाइवे पर सक्रिय लुटेरों ने चावल भरे ट्रक को लूट लिया. चालक और खलासी की पिटाई के बाद नशा सुंघा कर बेहोश कर हाथ-पैर बांध कर कुचायकोट थानाक्षेत्र के भठवा मोड़ के समीप एनएच-28 के किनारे फेंक दिया गया. बेहोशी की हालत में दोनों रात में पड़े रहे. दिन के नौ बजे खलासी होश में आया,Read More


बिहार में मरी पत्नी से 5 साल बाद यूपी में पति की मुलाकात!

पांच सालों से मरा हुआ समझ रही थी पुलिस सुजीत झा.पटना। जिसके इंतजार में आंखों के आंसू सूख नहीं रहे थे. हर पल उसके आने का इंतजार रहता था. नजरें दरवाजे पर से हटने का नाम नहीं ले रही थी. लौटने की उम्मीद नहीं के बराबर लग रही थी. परिवार वाले अब ए मान चुके थे कि वो अब इस दुनिया में है ही नहीं. लेकिन एक दिन अचानक उसके मिलने का संदेशा आता है. खुशी का ठिकाना नहीं था, लेकिन अफसोस जब उससे मुलाकात हुई तो वो बेवफा निकली.Read More


पंचायत ने सच बोलने पर दी बेहूदी सजा,सरपंच ने थूकवा कर चटाया

रोहित कुमार सिंह. पटना।  बिहार के समस्तीपुर जिले में एक व्यक्ति को सच बोलने की सजा के तौर पर खुद का थूक चाटना पड़ा. यह सजा उसे पंचायत ने दी. मामला दलसिंह सराय के बंबईया हरलाल गांव का है. जहां भैरों शाह को दो साल पहले बोले सच के लिए थूक चाटने की सजा दी गई. दो साल पहले बंबईया हरलाल गांव में अफवाह फैली कि गांव में ही रहने वाले मुरारी झा को सरकारी नौकरी मिली है. लेकिन यह झूठ था और इस बारे में भैंरो को पता था.Read More


कांवरियों का दर्द कम करेंगे गर्म पानी के झरने

पिछले वर्ष से ज्यादा इंतजाम कर रही सरकार पटना। इस बार कांवर लेकर बाबाधाम जाने वाले कांवरियों को बिहार में पड़ने वाले 85 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई सुविधाएं बढ़Þाई गई हैं। पैदल चलने से कांवरियों के पैर में उभरने वाले फोड़े और दर्द को कम करने का प्रबंध भी बिहार सरकार ने किया है। रास्ते में छह स्थानों पर गर्म पानी के झरने लगाए जा रहे हैं। साथ ही इस बार 31 स्थानों पर कांवरियों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराने के लिए आरओ बूथ भी बनाया जाRead More


गोपालगंज में जज से मारपीट करने वाले सिपाही और दारोगा निलंबित

राणा विजय,गोपालगंज. गोपालगंज में सबजज से मारपीट मामले में सिपाही और दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ये जानकारी दी। इस मामले में हाईकोर्ट ने पहले ही पूछा था कि सरकार क्या कार्रवाई करने जा रही है। सरकार की ओर से प्रधान अपर महाधिवक्ता ललित किशोर ने कोर्ट को बताया कि जादवपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार यादव व सिपाही पवन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनका कहना था कि जब कोई अधिकारी अपने आप को व्यवस्था से ऊपर समझनेRead More


जेल से धमकी देता है कुख्यात अपराधी

विनायक विजेता.मुजफ्फरपुर।  जरा इस तस्वीर को ध्यान से देखिण्! यह तस्वीर है मुजफ्फरपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी टुल्लू सिंह की। मूल रुप से पारु थाना क्षेत्र निवासी टुल्लू सिंह हत्या सहित कई संगीन अपराधों में जेल में बंद होते हुए भी सोशल मीडिया और फेसबुक पर सक्रिय है।रविवार 4 जुलाई को उसने जेल के अंदर से ही अपने फेसबुक पर यह तस्वीर डालकर बिहार सरकार, गृह विभाग और कारा विभाग को खुली चुनौती दे डाली है। टुल्लू सिंह ने जेल के अंदर बंदियों के रहने वाले बैरक के गेटRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com