कांवरियों का दर्द कम करेंगे गर्म पानी के झरने
पिछले वर्ष से ज्यादा इंतजाम कर रही सरकार
पटना। इस बार कांवर लेकर बाबाधाम जाने वाले कांवरियों को बिहार में पड़ने वाले 85 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई सुविधाएं बढ़Þाई गई हैं। पैदल चलने से कांवरियों के पैर में उभरने वाले फोड़े और दर्द को कम करने का प्रबंध भी बिहार सरकार ने किया है। रास्ते में छह स्थानों पर गर्म पानी के झरने लगाए जा रहे हैं। साथ ही इस बार 31 स्थानों पर कांवरियों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराने के लिए आरओ बूथ भी बनाया जा रहा है। बाबाधाम जाने वाले कांवरिए 85 किलोमीटर का सफर सुल्तानगंज से बांका तक बिहार में तय करते हैं। इस मार्ग पर यात्रा के दौरान कांवरियों को कोई दिक्कत न आए इसके लिए बिहार सरकार इस बार पिछले वर्षों से अधिक इंतजाम कर रही है। तैयारियों पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री केपी वर्मा खुद नजर रखे हुए हैं। मंत्री श्री वर्मा के मुताबिक पिछले साल कांवरिया मार्ग पर विभाग द्वारा पीने के शुद्ध पानी के लिए 16 आरओ प्लांट लगाए गए थे। इस बार इसकी संख्या 31 होगी। जिलेबिया मोड़, हरखार, अबरखा, इनाराबरन, कमरसार और मनिया धर्मशाला में गर्म पानी के झरने का प्रबंध किया गया है। गर्म पानी के झरने से कांवरियों को पैर और बदन दर्द से राहत मिलेगी।
इस बार बोल-बम में कांवरियों का दर्द कम करेंगे गर्म पानी के झरने
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed