16 साल की बेटी के लिए 42 का दूल्हा, मां ने लौटाई बारात

marriage siwanसीवान. 16 साल की नाबालिग से शादी रचाने के लिए 42 साल के दूल्हे को देख दुल्हन की मां भड़क गई। द्वारपूजा से पहले ही हंगामा करने लगी। लड़की के मामा ने भी विरोध कर दिया। मां ने साफ कह दिया कि अगर इस दूल्हे से बेटी की शादी हुई तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगी। इसके बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। ूबीते गुरुवार की देर रात रघुनाथपुर में रूदल राम की बेटी की शादी थी। कार्ड बंट चुके थे। यूपी के इटावा से कृष्ण बिहारी राम 42 साल के बेटे प्रदीप कुमार की बारात लेकर पहुंचे थे। दुल्हन की मां ने जब द्वारपूजा के दौरान उम्रदराज दूल्हे को देखा तो आक्रोश में गई। वहीं हंगामा करने लगी।
रघुनाथपुर पंचायत की मुखिया ममता देवी और गांव के बुजुर्ग लोगों ने भी उम्रदराज दूल्हे का विरोध किया। ग्रामीणों का भी साफ कहना था कि किसी भी हालत में अधेड़ दूल्हे से बेटी की शादी नहीं होनी चाहिए। परिजनों के साथ वे भी विरोध करने पर अड़ गए। इसके बाद दहेज का सामान वापस कर देने का वादा कर दूल्हा और बाराती वापस इटावा लौट गए।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com