मोदी कैबिनेट में जदयू कोटे से हो सकते हैं दो मंत्री, कई नामों के कयास

पटना. जदयू के एनडीए में शामिल होने के बाद अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में पार्टी को भागीदारी मिलने जा रही है। पार्टी के दो सांसदों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। एक को कैबिनेट तो दूसरे को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी के लोकसभा में दो सांसद कौशलेन्द्र कुमार व संतोष कुशवाहा हैं। वहीं राज्यसभा में 10 सांसदों में से तीन अभी बागी हैं। सात सांसदों में सदन में दल के नेता आरसीपी सिंह, बशिष्ठ नारायण सिंह, हरिवंश, रामनाथ ठाकुर, कहकशां परवीन, महेन्द्र प्रसाद व अनिल सहनी हैं। बागी सांसदों में बिहार से शरद यादव व अली अनवर तो केरल से वीरेन्द्र प्रसाद हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में आरसीपी सिंह का शामिल होना तय है। आरसीपी सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। इन्हें रेल या कृषि मंत्रालय देने की चर्चा जोरों पर है। दूसरे मंत्री में कई सांसदों का नाम चल रहा है। सबसे आगे पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा हैं। इस फॉर्मूले से पार्टी के दोनों सदनों के सदस्यों को कैबिनेट में जगह मिल जाएगी। वैसे अन्य नामों में रामनाथ ठाकुर की भी चर्चा है। हरिवंश व कहकशां परवीन के नाम भी चर्चा में हैं।वैसे पार्टी के कौन दो सांसदों को कैबिनेट में जगह मिलेगी, इस पर अंतिम फैसला जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। इस कारण आधिकारिक रूप से पार्टी का कोई भी नेता कैबिनेट में शामिल होने वाले सांसदों का नाम लेने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि दो सांसदों के शामिल होने की पुष्टि प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता जरूर कर रहे हैं।






Related News

  • मोदी को कितनी टक्कर देगा विपक्ष का इंडिया
  • राजद व जदयू के 49 कार्यकर्ताओं को मिला एक-एक करोड़ का ‘अनुकंपा पैकेज’
  • डॉन आनंदमोहन की रिहाई, बिहार में दलित राजनीति और घड़ियाली आंसुओं की बाढ़
  • ‘नीतीश कुमार ही नहीं चाहते कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, वे बस इस मुद्दे पर राजनीति करते हैं’
  • दाल-भात-चोखा खाकर सो रहे हैं तो बिहार कैसे सुधरेगा ?
  • जदयू की जंबो टीम, पिछड़ा और अति पिछड़ा पर दांव
  • भाजपा के लिए ‘वोट बाजार’ नहीं हैं जगदेव प्रसाद
  • नड्डा-धूमल-ठाकुर ने हिमाचल में बीजेपी की लुटिया कैसे डुबोई
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com