बाढ़ में भूख से बिलबिलाते लोग खा रहे हैं चूहे
चालीस रुपए प्रति किलो बिक रहा है चूहा
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क
सहरसा। नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का पानी बिहार के सहरसा जिले में भी घुस गया है। जिले के कई गांव ऐसे हैं जो चारों तरफ से कोसी के पानी से घिर गए हैं। इन गांव में रहने वाले लोगों के लिए खाने का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन की राहत टीम यहां नहीं पहुंचने से हालत बद से बदतर हो गए हैं। सहरासा जिले के सलखुआ प्रखंड के बनाही गांव के लोगों के पास खाने के लिए अनाज नहीं है। यह गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया है, जिससे बाहर से कुछ लाना भी मुश्किल हो गया है। यहां भूख से बिलाबिला रहे लोग चूहे खाकर भूख मिटाने को मजबूर हैं। डेढ़ सौ घर वाले इस गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा है, जिससे बाहर से खाने का सामान लाना मुश्किल है। खेतों में पानी भर जाने के चलते बड़ी संख्या में चूहे गांव की ऊंची जमीन पर शरण लेने पहुंच गए हैं। अनाज और सब्जी नहीं मिलने पर गांव के लोगों ने भी हालात से समझौता करने हुए चूहों को अपना भोजन बना लिया है। लोग मजबूरी में इसे खा रहे हैं। बारिश में घिरे गांव के ही कुछ लोग दिनभर चूहे पकड़ते हैं और उसे महंगे दामों में 40 रुपए किलो बेच रहे हैं।
दिन भर में कर लेते हैं 10-12 चूहों का शिकार
गांव के प्रभु सादा, अंगूरी सादा, रामोतार सादा, गूगल सादा और रामविचार सादा का कहना है कि तीन दिनों से गांव से बाहर निकलने का साधन नहीं मिला है। अनाज या अन्य सामान तो मिलना मुश्किल है। आदमी की मजबूरी है कि वह चूहा खाने पर विवश है। बेचन सादा का कहना है कि वह दिन भर में 10-12 ह्यॅ चूहा पकड़ लेता है। बेचन की तरह और भी है जो चूहा मारकर बेचते हैं और जो नहीं बिकता है वह घर में बनाकर खा लेते हैं।
Related News
मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
(नोट : यह ग्राउंड रिपोर्टिंग संजय स्वदेश ने 2009 में मणिपुर में इंफाल, ईस्ट इम्फालRead More
सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां
सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां सुलोचना वर्मा (फेसबुक से साभार) आज महान फिल्मकार सत्यजीतRead More


Comments are Closed