बक्सर जेल में बनी कुंवारी मां, कोर्ट ने दी जमानत

buxer jail unmarried girl birth babyदूसरे के बदले परीक्षा देने बैठी थी, इसलिए भेजी गई थी जेल
बक्सर। बक्सर जेल में एक लड़की कुंवारी मां बनी है। उसने जेल में बच्ची को जन्म दिया है। लड़की को पुलिस ने मध्यमा के परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा था। उसके बाद महिला जेल में भेज दिया गया था।
इस खबर के बाद जेल प्रशासन के होश उड़ गए थे। जब जांच की गई तो मालूम चला की लड़की 23 दिन पहले जेल में आई थी। उसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। लड़की के खिलाफ बक्सर के नगर थाना कांड संख्या 135/16 में जेल लाया गया था। पुलिस ने बताया कि इस माह की 5 तारीख को इसे दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में पकड़ा गया था। एपमपी हाई स्कूल में मध्यमा की परीक्षा के दौरान तीन छात्र और छात्राएं पकड़े गए थे। एसडीओ गौतम कुमार ने इन्हें पकड़ा था। गैर जमानती आरोप होने के कारण इन सभी को जेल भेजा गया।buxer jail
बुधवार को उसके पेट में दर्द होने लगा। तब पता चला कि वह तो गर्भवती है। उसे सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। बुधवार को ही उसने बच्चे को जन्म दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जच्चा और बच्चा सुरक्षित हैं। इसकी सूचना परिवार वालों को दे दी गई है। वहीं, कोर्ट सीजेएम कोर्ट ने मानवीय पक्ष को ध्यान में रखते हुए लड़की को जमानत दे दी है। पुलिस ने लड़की को परिवार वालों को सौंप दिया है।






Related News

  • लोकतंत्र ही नहीं मानवाधिकार की जननी भी है बिहार
  • भीम ने अपने पितरों की मोक्ष के लिए गया जी में किया था पिंडदान
  • कॉमिक्स का भी क्या दौर था
  • गजेन्द्र मोक्ष स्तोत्र
  • वह मरा नहीं, आईएएस बन गया!
  • बिहार की महिला किसानों ने छोटी सी बगिया से मिटाई पूरे गांव की भूख
  • कौन होते हैं धन्ना सेठ, क्या आप जानते हैं धन्ना सेठ की कहानी
  • यह करके देश में हो सकती है गौ क्रांति
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com