चुनाव लड़ने के लिए पूर्व मुखिया ने खरमास में रचाई शादी

marrigeराहत रंजन,बीहट (बरौनी).पंचायत चुनाव की दस्तक और आरक्षण रोस्टर आने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। नए रोस्टर से बदले समीकरण के अनुसार अपना पद बचाने के लिए जनप्रतिनिधि भी जुगाड़ में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला सिमरिया एक पंचायत से जुड़ा है। यहां के पूर्व मुखिया बब्बन कुमार ने पंचायत चुनाव में बने रहने के लिए 40 वर्ष की उम्र में दो सप्ताह पूर्व खरमास में ही शादी रचा ली। पिछले गुरुवार को वह दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले आए। बब्बन को निर्मल ग्राम पुरस्कर से राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाने का मौका मिल चुका है। उन्होंने मोकामा की सोनी कुमारी से शादी रचाई है। उन्होंने कहा कि सिमरिया एक पंचायत में मुखिया का पद पुरुष वर्ग के लिए है। वर्तमान रोस्टर के मुताबिक इस पंचायत का मुखिया पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। ऐसे में शादी नहीं होने की स्थिति में वे इस बार चुनाव लड़ने से वंचित रह जाते, लेकिन उनका पूर्वानुमान सफल रहा। उनका कहना है कि विश्वसनीय व सुयोग्य महिला उम्मीदवार सिमरियावासियों को विकल्प के रूप मे देने के लिए उन्होंने शादी की है।

विदित हो कि पूर्व मुखिया का इतिहास 2006 से पूर्व आपराधिक रहा है। मैट्रिक पास पूर्व मुखिया के विषय में ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 वर्ष पूर्व अपराधियों ने उसके चाचा झिंगुर सिंह की हत्या कर दी थी। नतीजतन प्रतिशोध में बब्बन भी अपराध की गलियों में भटक गए थे। उन पर हत्या, रंगदारी, आम्र्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज भी हुए। लेकिन, सभी मामलों में बरी हो जाने के बाद वे आपराधिक दुनिया को अलविदा कह वर्ष 2006 मे पंचायत चुनाव लड़े।
पंचायत की जनता ने अपार बहुमत से उन्हें जिताया। 2008 में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने निर्मल ग्राम पुरस्कार दिया। इसी वर्ष बिहार सरकार से लोहिया स्वच्छता पुरस्कार भी मिला। मनरेगा व अन्य योजनाओं से करोड़ों रुपए का विकास कार्य भी कराया। 40 वर्ष की उम्र में चुनाव लड़ने के लिए की गई शादी सिमरिया समेत आसपास के गांव के लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। from livehindustanc.om






Related News

  • लोकतंत्र ही नहीं मानवाधिकार की जननी भी है बिहार
  • भीम ने अपने पितरों की मोक्ष के लिए गया जी में किया था पिंडदान
  • कॉमिक्स का भी क्या दौर था
  • गजेन्द्र मोक्ष स्तोत्र
  • वह मरा नहीं, आईएएस बन गया!
  • बिहार की महिला किसानों ने छोटी सी बगिया से मिटाई पूरे गांव की भूख
  • कौन होते हैं धन्ना सेठ, क्या आप जानते हैं धन्ना सेठ की कहानी
  • यह करके देश में हो सकती है गौ क्रांति
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com