डायन के नाम पर महिला को पीटा, नचाने का भी किया प्रयास
बरबीघा (शेखपुरा)। मदर्स डे पर जहां एक मां को सम्मान देने के लिए दुनिया भर में समारोह आयोजित किए जा रहे थे, वहीं शेखपुरा जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के मदारीचक गांव में एक मां को भरी पंचायत में डायन साबित करने के लिए नचाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। इस कार्य के लिए ओझा और तांत्रिक पटना तथा बेगूसराय जिले से बुलाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ओझा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पीडित महिला ने बताया कि उसके पड़ोसी बोना पासवान, अर्जुन पासवान सहित अन्य के यहां जब भी कोई बच्चा बीमार पड़ता तो उसे डायन कह कर प्रताडित किया जाता था। यह सब उखदी गांव के तांत्रिक धर्मवीर पासवान के कहने पर किया जाता था। उसी के कहने पर गांव के लोगों ने पंचायत लगाई और उनको नचाने के लिए ओझा और तांत्रिक को बुलाया गया। गया के डेमा में डायन व ओझा बताकर शुक्रवार की रात दम्पती की हत्या कर दी गई थी, जिसमें दो लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं।
मोकामा का ओझा गिरफ्तार: तांत्रिक जगदीश पासवान पटना के मोकामा थाने के मोर गांव निवासी है और वह दावा करता था कि वह डायन महिला को नचा देगा। उसके साथ मनरा बजाने और गाने वाले उसके शिष्य मोर निवासी चंदिका पासवान, बेगूसराय के तेघड़ा निवासी सुरेश राय, जोगिन्द्र राय तथा संजय कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि अभी पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया और तांत्रिक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी रही है। महिला की शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।
तंत्र साधना करता है धर्मवीर
उखदी के तांत्रिक धर्मवीर पासवान के कहने पर महिला को गांव वाले डायन कहने लगे। गांव में जब भी कोई बच्चा बीमार होता तो महिला के साथ मारपीट की जाती। पीडिता की मानें तो प्रताड़ना से आजिज होकर वह गांव छोड़ना चाहती है। तांत्रिक धर्मवीर पासवान काफी विवादास्पद रहा है और पहले भी युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोपित रहा है। पीडिता ने बताया कि बच्चा पैदा नहीं करने वाली महिलाओं को तंत्र सिद्धि के बहाने रात में बुला कर तंत्र साधना भी करता है।
Related News
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More

Comments are Closed