बाप ने बेटी को घर से निकाला, पंचों ने प्रेमी से कराई शादी

पटना. पुनपुन प्रखंड के लखना गांव में रविवार को ग्राम कचहरी लगाकर लोगों ने प्रेमी युगल की शादी कराई। शादी में शामिल होने के लिए हजारों लोग लखना गांव में जुटे। लखना गांव के रहने वाले कमलेश कुमार और रानी कुमारी का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की लखना में पढ़ती थी, जबकि लड़का गाड़ी चलाता था।
प्रेम प्रसंग के कारण बाप ने निकाला था बेटी को घर से
परिजनों को जब प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तब युवती को बाप ने पहले तो खूब समझाया पर नहीं समझने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद युवती अपने प्रेमी के घर चली गई और वही रहने लगी।
युवती प्रेमी के साथ दो बार हो गई थी फरार
परिजनों को जब पता चला की युवती का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है तो घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। लड़की प्रेमी के साथ लगातार संपर्क में रहती थी और कुछ दिनों बाद युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में परिजनों ने गौरीचक थाना में मामला दर्ज कराया था। काफी दिनों बाद दोनों को परिजनों ने खोज निकाला। पारिवारिक दबाव में मामला कुछ दिन शांत रहा था, लेकिन फिर ए दोनों दोबारा फरार हो गए।
पंचों ने प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी
रविवार को न्याय मित्र की ओर से लगाई गई कचहरी में यह मामला उठाया गया। तब सभी पंचों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। सहमति से दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद शादी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों प्रेमी युगल की शादी पंचों और ग्रामीणों ने कराई। शादी देखने के लिए आसपास के हजारों लोग लखना गांव में जुटे रहे। शादी के बाद युवती युवक के घर चली गई। शादी से नाराज युवती के परिजनों ने ग्राम कचहरी की ओर से आयोजित शादी में नहीं पहुंचे।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed