समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति
संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेली उत्थान समिति गोपालगंज की एक महत्वपूर्ण बैठक हथुआ में सम्पन्न हुई. बैठक में समिति की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, लोकतंत्र और आपसी संवाद को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया. बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष संजय स्वदेश ने की, जबकि संचालन सचिव मनोज कुमार ने किया. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपनी बात खुलकर रखी. जिससे विचार-विमर्श की प्रक्रिया न केवल समृद्ध हुई बल्कि समाजहित में कई अहम प्रस्ताव भी सामने आए. उपाध्यक्ष संजय स्वदेश ने कहा कि यह बैठक आपसी सहयोग, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती देने के उद्देश्य से बुलाई गई थी. बैठक में समिति की आगामी वर्षगांठ को लेकर एक भव्य आयोजन की सहमति बनी. तय किया गया कि वर्षगांठ के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और समाजिक चेतना से जुड़े विविध आयोजन होंगे. जिससे समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. समिति के सचिव मनोज कुमार ने कहा कि तेली समाज को एकसूत्र में बांधना, सबकी आवाज को सुनना और बिना किसी भेदभाव के समग्र विकास की दिशा में कार्य करना ही संगठन का मूल उद्देश्य है. उन्होंने पारदर्शी और समावेशी नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया. ब्रजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि समिति किसी एक व्यक्ति विशेष के अधीन नहीं है, बल्कि सभी को बराबरी का सम्मान और निर्णय प्रक्रिया में सहभागिता मिलनी चाहिए. बैठक में समाज के उत्थान को लेकर दीर्घकालिक योजनाओं पर भी गहन मंथन हुआ. शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा गया. बैठक में प्रमुख रूप से संजय स्वदेश, मनोज कुमार, ब्रजेश गुप्ता, गोविंद प्रसाद, रविंद्र गुप्ता, बृजकिशोर साह, डॉ. हेमंत गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, अमरेश कुमार, संतोष कुमार, पूर्व सैनिक कन्हैया गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, समर प्रकाश, कुमार मृत्युंजय, अरविंद कुमार, रामाशंकर साह, हरेंद्र गुप्ता समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे. बैठक ने यह संदेश दिया कि समाज की उन्नति केवल नेतृत्व से नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता और पारदर्शिता से ही संभव है।

समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
Related News
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More

Comments are Closed