बिहार कांग्रेस की गुटबाजी में बली चढे अध्यक्ष अशोक चौधरी, सोनिया ने अध्यक्ष पद छीना

बिहार कांग्रेस की गुटबाजी में बिल चढे अध्यक्ष अशोक चौधरी, सोनिया ने अध्यक्ष पद छीना
बिहार कथा.पटना. बिहार कांग्रेस में बगावत के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी पर तलवार लटक रही थी और मंगलवार को इसका असर दिखा। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने इस बात की जानकारी दी। नीतीश की महागठबंधन सरकार में शिक्षामंत्री रहे अशोक चौधरी पर यह कार्रवाई करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। पार्टी में एकजुटता पैदा करने में नाकाम रहे अशोक के ऊपर हाई कमान की ओर से गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा था। बिहार से लगातार कांग्रेस विधायकों के टूटने की खबरें आ रही हैं। विधायकों में असंतोष की खबरों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने इसी महीने अशोक चौधरी और सीएलपी लीडर सदानंद सिंह से मुलाकात की थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के कांग्रेस एमएलए और एमएलसी को भी तलब किया था।
विधायकों और पार्टी से मिले फीडबैक के आधार पर अशोक चौधरी पर गाज गिरनी तय मानी जा रही थी। वैसे भी चौधरी का कार्यकाल खत्म हो चुका है। माना जा है कि अशोक चौधरी के साथ-साथ सीएलपी लीडर सदानंद सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, इन दोनों का ही नाम जेडीयू के पाले में जाने वाले विधायकों की सूची में लिया जा रहा था।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने 6 और 7 सितंबर को बिहार के विधायकों और एमएलसी से एक-एक कर मुलाकात की। इस मुलाकात से मिले फीडबैक के आधार पर आलाकमान को लग रहा है कि बिहार में पार्टी तोड़ने की कोशिशों में अशोक चौधरी की भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में कांग्रेस के कुल 27 विधायकों में से 14 विधायक बागी बताए जा रहे हैं।






Related News

  • मोदी को कितनी टक्कर देगा विपक्ष का इंडिया
  • राजद व जदयू के 49 कार्यकर्ताओं को मिला एक-एक करोड़ का ‘अनुकंपा पैकेज’
  • डॉन आनंदमोहन की रिहाई, बिहार में दलित राजनीति और घड़ियाली आंसुओं की बाढ़
  • ‘नीतीश कुमार ही नहीं चाहते कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, वे बस इस मुद्दे पर राजनीति करते हैं’
  • दाल-भात-चोखा खाकर सो रहे हैं तो बिहार कैसे सुधरेगा ?
  • जदयू की जंबो टीम, पिछड़ा और अति पिछड़ा पर दांव
  • भाजपा के लिए ‘वोट बाजार’ नहीं हैं जगदेव प्रसाद
  • नड्डा-धूमल-ठाकुर ने हिमाचल में बीजेपी की लुटिया कैसे डुबोई
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com