जो माता-पिता के बाद खुद बने विधायक

जो माता-पिता के बाद खुद बने विधायक
वीरेंद्र यादव न्‍यूज बिहार विधान मंडल शताब्‍दी संवाद -1
————————————————–
बिहार विधान मंडल शताब्‍दी संवाद की पहली श्रृंखला में हम बता रहे हैं उन विधायकों के बारे में, जिनके माता-पिता भी विधायक रह चुके थे।
Opविधान मंडल में पति-पत्‍नी और पुत्र की बात करें तो इसमें सबसे महत्‍वपूर्ण नाम है लालू यादव परिवार का। पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के बाद उनके पुत्र तेजप्रताप यादव और तेजस्‍वी यादव विधान सभा में प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री दारोगा प्रसाद राय के निधन के बाद उनकी पत्‍नी पार्वती देवी विधायक बनी थीं। बाद में उनके पुत्र चंद्रिका राय भी विधान सभा के लिए कई बार निर्वाचित हुए।
विधान पार्षद और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी और माता पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं। सम्राट चौधरी विधायक भी रह चुके हैं। नवादा से विधायक रहे कौशल यादव के पिता और माता गायत्री भी विधायक रह चुके हैं।
शिवहर से विधायक चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन और माता लवली आनंद विधायक रह चुके हैं। बरबीघा के विधायक सुदर्शन कुमार के पिता संजय सिंह और माता सुनीला देवी भी विधान सभा में प्रतिनिधित्‍व कर चुकी हैं। संभवत: मनेर के पूर्व विधायक श्रीकांत निराला के माता-पिता भी विधायक रह चुके थे।
यह सूची और लंबी हो सकती है। हम प्रारंभिक जानकारी आप से साझा कर रहे हैं। जिन नामों की चर्चा हम कर रहे हैं, उनका निर्वाचन क्षेत्र, साल और पार्टी के संबंध में आप भी जानकारी दे सकते हैं। आप से प्राप्‍त सूचनाओं की पुष्टि के बाद हम साझा भी करेंगे।
https://www.facebook.com/kumarbypatna






Related News

  • मोदी को कितनी टक्कर देगा विपक्ष का इंडिया
  • राजद व जदयू के 49 कार्यकर्ताओं को मिला एक-एक करोड़ का ‘अनुकंपा पैकेज’
  • डॉन आनंदमोहन की रिहाई, बिहार में दलित राजनीति और घड़ियाली आंसुओं की बाढ़
  • ‘नीतीश कुमार ही नहीं चाहते कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, वे बस इस मुद्दे पर राजनीति करते हैं’
  • दाल-भात-चोखा खाकर सो रहे हैं तो बिहार कैसे सुधरेगा ?
  • जदयू की जंबो टीम, पिछड़ा और अति पिछड़ा पर दांव
  • भाजपा के लिए ‘वोट बाजार’ नहीं हैं जगदेव प्रसाद
  • नड्डा-धूमल-ठाकुर ने हिमाचल में बीजेपी की लुटिया कैसे डुबोई
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com