सोशल जस्टिस के ब्रेकर

सोशल जस्टिस के ब्रेकर हैं नीतीश
— चुनाव की बात जगदानंद सिंह के साथ birendra yadav
मांगलवार की शाम हम राजद कार्यालय पहुंच गये। पार्टी पदाधिकारियों की सूची की आवश्यकता थी। बाहर निकलते समय दरवाजे पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात हो गयी। वे किसी पुराने साथी को छोड़ने के लिए अपने चैंबर से बाहर आये थे। उनके साथ हम चैंबर में पहुंचे। अध्यक्ष समेत सिर्फ सात कुर्सियां। अध्यक्ष के सामने की कुर्सी हमने हथियाया।
अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि जदयू को करंट लग गया न। नीतीश कुमार की रैली में न भीड़ थी, न मुद्दा। 102 मिनट तक मुख्यमंत्री बोलते रहे। पूरा घोषणापत्र ही पढ़ डाला। लोग सुनने को तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री तो मीडिया के लिए खबर बांच रहे थे।
जगदानंद सिंह ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा- नीतीश सोशल जस्टिस की शक्तियों के ब्रेकर हैं। सोशलिस्ट पार्टी के दौर में युवा संगठन को तोड़ दिये थे। कर्पूरी ठाकुर सरकार का विरोध कांग्रेस से ज्यादा नीतीश कर रहे थे। आज नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर का राग अलाप रहे हैं।
इस मुलाकात के दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने राजनीति के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सामाजिक न्याय से लेकर सामंती शक्तियों की अराजकता तक। इस बीच वे पार्टी के पदाधिकारियों को आवश्यकत निर्देश भी देते रहे। कार्यालय की व्यवस्था ठीक करने को लेकर भी कई सुझाव दिये। थोड़ी में देर में वे चैंबर से बाहर निकले और उनके साथ हम भी बाहर आ गये।
Related News

25 से 30 सांसदों की लालच में कांग्रेस ने लालू को अपना संगठन बेचा : प्रशांत किशोर
संवाददाता, मधुबनी : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधाRead More

जाति आधारित गणना के गर्भ से निकली थी महागठबंधन सरकार
अब सर्वे रिपोर्ट बताएगी उसकी ताकत —- वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार —- प्रदेश में जातिRead More
Comments are Closed