बिहार के लाल का कमाल, गीता का अंग्रेजी में अनुवाद कर दुनिया को दिया ज्ञान

Biharkatha.com पटना. किसी अंग्रेजी विद्वान का कथन है कि इस संसार में तीन तरह के महापुरुष अवतरित होते हैं। एक जो इतिहास बनाते हैं। दूसरे जिन्हें इतिहास बनाता है और तीसरे जो खुद इतिहास बन जाते हैं। ऐसे ही बहुआयामी प्रतिभा के धनी, विद्वान रामाधार तिवारी ‘आधार’ अपने कृतित्व के दम पर इतिहास पुरुष बन गये हैं। ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर के रहनेवाले रिटायर्ड शिक्षक श्री तिवारी ने भागवत गीता का अंग्रेजी मुक्तछंद में अनुवाद कर कृतिमान रच दिया है। वे दुनिया के दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्होंने गीता को मुक्त छंद में अंगरेजी में अनुवादित किया है। इसके पहले वर्ष 1875 ई। में काशीनाथ त्रिंबक तेलंग द्वारा यह कार्य किया गया था। ‘गीता द इंगलिश वर्सेस’ नामक पुस्तक में धर्म, अनुशासन व दार्शनिक बिंदुओं पर नोट्स भी अंगरेजी में मुक्तछंद रूप में अनुवादित किये गये हैं। पुस्तक दिल्ली के आयन प्रकाशन से प्रकाशित है। प्रथम संस्करण में इसकी 150 प्रतियां छपी हैं।
ताकि मूल तत्व समझ सकें लोग
गीता के अंग्रेजी अनुवाद के उद्देश्य के संबंध में श्री तिवारी ने बताया कि आदमी की सबसे मुख्य पहचान उसके बोलने की शक्ति है। अपने मन के सुख दुःख की बात दूसरे को बताने का माध्यम भाषा है। अगर संसार के सभी लोग एक ही भाषा बोलते तो सभी एक दूसरे की बात आसानी से समझ जाते, लेकिन ऐसा नहीं है। भारत की पौराणिक ग्रंथों की भाषा संस्कृत है। हजारों वर्ष पूर्व लिखा गया श्रीमद्भागवत गीता आज भी प्रासंगिक है। असंख्य ऐसे लोग हैं, जो गीता के मूल तत्व को जानने की इच्छा रखते हैं, लेकिन भाषायी व्यवधान के कारण यह संभव नहीं हो पाता है। इसलिए गीता के मूल तत्व को इसके मुक्त छंद रूप में अनुवाद किया गया है। source with thanks from ekbiharisabparbhari.com






Related News

  • लोकतंत्र ही नहीं मानवाधिकार की जननी भी है बिहार
  • भीम ने अपने पितरों की मोक्ष के लिए गया जी में किया था पिंडदान
  • कॉमिक्स का भी क्या दौर था
  • गजेन्द्र मोक्ष स्तोत्र
  • वह मरा नहीं, आईएएस बन गया!
  • बिहार की महिला किसानों ने छोटी सी बगिया से मिटाई पूरे गांव की भूख
  • कौन होते हैं धन्ना सेठ, क्या आप जानते हैं धन्ना सेठ की कहानी
  • यह करके देश में हो सकती है गौ क्रांति
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com