बिहार में एक तोते की अजब-गजब लव स्टोरी

kissing of parrot के लिए चित्र परिणाममहबूबा को पिंजरे से आजाद करा ले गया प्रेमी तोता
पटना. प्यार केवल इंसान नहीं, पशु-पक्षी भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला पटना के कजमुन्नी  मोहल्ला  में देखने को मिला है। पिंजरे में कैद एक मादा तोते से बाहर वाले नर तोता को प्यार हो गया। दोनों रोजाना एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते थे। एक दिन तो नर तोता पिंजरे के पास धरना देकर बैठ गया। इसपर तोता पालने वाले का दिल पसीज गया। उन्होंने मादा तोते को आजाद कर दिया। पटना के बाढ़ स्थित कजमुन्नी चक निवासी मनोज चौधरी करीब एक साल पहले एक मादा तोता को खरीदकर ले आए। वे तोते के पिंजरे में छत पर रखते थे। कुछ दिनों बाद आसमान में उड़ता एक नर तोता वहां आकर बैठऩे लगा। यह सिलसिला एक महीने से अधिक चला।
रोजाना उड़कर आने वाला तोता पिंजरे में बंद तोते के साथ घंटों बैठा रहता था। दोनों एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते थे। मनोज के अनुसार शुक्रवार को बाहर वाला तोता पिंजरे में कैद तोते को आजाद कराने की ठान कर ही आया था। वह पिंजरे के पास धरना देकर बैठ गया। सुबह से शाम हो गई, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं था। यह देख मनोज का दिल पसीज गया और उन्होंने पिंजरा काटकर अपने तोता को आजाद कर दिया। पिंजरे से आजाद होने के बाद भी मादा तोता काफी देर तक बैठी रही, फिर दोनों एक साथ उड़ गए। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। source jagran.com






Related News

  • लोकतंत्र ही नहीं मानवाधिकार की जननी भी है बिहार
  • भीम ने अपने पितरों की मोक्ष के लिए गया जी में किया था पिंडदान
  • कॉमिक्स का भी क्या दौर था
  • गजेन्द्र मोक्ष स्तोत्र
  • वह मरा नहीं, आईएएस बन गया!
  • बिहार की महिला किसानों ने छोटी सी बगिया से मिटाई पूरे गांव की भूख
  • कौन होते हैं धन्ना सेठ, क्या आप जानते हैं धन्ना सेठ की कहानी
  • यह करके देश में हो सकती है गौ क्रांति
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com