डा. वीरेन्द्र नारायण ने डा. महाचंद्र सिंह से प्रत्येक चक्र में बनाई बढ़त

birendra-narayan-yadav-saran

राजू जायसवाल. बिहार कथा. छपरा. सारण स्नातक निर्वाचन के मतगणना का कार्य दूसरे दिन भी समाचार प्रेषण तक मतगणना का कार्य जारी रहा। जिसको लेकर प्रत्याशी और समर्थकों के बीच उहा पोह की स्थिति बनी रही। हालांकि महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी वीरेन्द्र नारायण यादव ने राजग समर्थित प्रत्याशी महाचंद्र प्रसाद सिंह से मतगणनाके हर चरण में अपनी बढत बनायी रखी। जिसको लेकर महागठबंधन के समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। बुधवार को शुरू हुए मतगणना में जहां पहले चरण में कुल 6997 वोट प्रत्याशियों को मिले जिसमें वीरेन्द्र नारायण यादव को कुल 3017 वोट मिले वहीं महाचंद्र प्रसाद को 2264, ज्ञानदेव मणी त्रिपाठी को 512 और दिनेश सिंह को 612 वोट मिले। कुल वोटों में वैध वोट 6576 अवैध वोट 405 और नोटा में 16 वोट शामिल है। इस चरण में वीरेन्द्र नारायण यादव 753 वोटों के अंतर से महाचंद्र प्रसादा से आगे थे। दूसरे चरण में कुल 6999 वोटों में वीरेन्द्र नारायण यादव को 3003 वोट, महाचंद्र प्रसाद सिंह 2563, ज्ञानदेव मणी त्रिपाठी को 322 और दिनेश सिंह को 481 वोट मिले। कुल वैध वोअ 6578, अवैध 411 और नोटा में 10 वोट शामिल है। दूसरे चरण में महाचंद्र प्रसाद सिंह 438 वोट से पीछे थे। तीसरे चरण में कुल 7000 वोटों में वीरेन्द्र नारायण यादव को 3034 महाचंद्र प्रसाद को 2710, ज्ञानदेवमणी त्रिपाठी को 401 और दिनेश सिंह को 203 वोट मिले। जिसमें 6527 वैध वोट, अवैध 465 और नोेटा में 8 वोट शामिल है। इस चरण में दोनों प्रत्याशियों के बीच 324 वोटों का अंतर पाया गया। चैथे चरण में कुल 6999 वोटों में वीरेन्द्र नारायण यादव को 2673, महाचंद्र प्रसाद सिंह को 2473 वोट, ज्ञानदेव मणी त्रिपाठी को 674 और दिनेश सिंह को 461 वोट प्राप्त हुए है। जिनमें वैध वोट 6563, अवैध वोट 429 और नोटा 7 है। मतगणना के पांचवे चरण में वीरेन्द्र नारायण यादव को 2876 वोट, महाचंद्र प्रसाद सिंह को 2543, ज्ञानदेव मणी त्रिपाठी को 736 और दिनेश सिंह को 110 वोट प्राप्त हुए। इसमें कुल 7000 वोट मिले थे जिनमें वैध वोट 6496, अवैध वोट 489 और नोटा का 15 वोट शामिल है। इसमें वोटों का अंतर 333 था। मतगणना के छठे चरण में कुल 7000 वोटों से वीरेन्द्र नारायण यादव को 2236, महाचंद्र प्रसाद सिंह को 2451, ज्ञानदेव मणी त्रिपाठी को 471 और नोटा में 6 वोट प्राप्त हुए। इस चरण में जहां महाचंद्र प्रसाद सिंह, वीरेन्द्र नारायण से 215 वोटों से अपनी बढत बनायी, लेकिन फिर सातवें चरण के कुल 6999 वोटों में वीरेन्द्र नारायण यादव को 2982, महाचंद्र प्रसाद सिंह को 2759 ज्ञानदेव मणी को 443 और दिनेश सिंह को 74 वोट मिले। जिसमें वैध वोट 6455 तथा अवैध 535 एवं नोटा को 9 वोट प्राप्त हुए। इस चरण में दोनों प्रत्याशियों के बीच 223 वोटों का अंतर रहा। मतगणना के आठवे चरण में कुल 6997 वोटों में से वीरेन्द्र नारायण को 2726 महाचंद्र प्रसाद सिं को 2583, ज्ञानदेव मणी त्रिपाठी को 801 और दिनेश सिंह को 72 वोट मिल। वहीं वैध वोट संख्या 6532 तथा अवैध वोट 461 और नोटा में 4 वोट मिले। इसमें 143 वोटों का अंतर रहा और मतगणना के नौवें चरण में कुल 4939 वोटों में वीरेन्द्र नारायण को 1810, महाचंद्र प्रसाद को 1559 ज्ञानदेव मणी को 433, दिनेश सिंह को 430 वोट मिल तथा वैध वोट 4431 व अवैध वोट 299 और नोटा में 9 वोट मिला। इस चरण में 251 वोटों का अंतर रहा। हालांकि मतों के निर्धारित लक्ष्य पूरा नही होने के कारण द्वितीय वरीयता का मतों की गिनती हुई जिसमें महाचंद्र प्रसाद सिंह को वीरेन्द्र नारायण यादव से 400 वोट अधिक प्राप्त हुए। हालांकि समाचार प्रेषण तक चुनाव परिणाम अधिकारिक रूप से घोषित नहीं हो सका। वैसे महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी वीरेन्द्र नारायण यादव की सुनिश्चित हो चुकी है, केवल औपचारिकता ही बाकी है।

सारण स्नातक चुनाव : देर रात तक परिणाम आने की संभावना

सारण स्नातक निर्वाचन छेत्र पर 42 वर्षो से सामन्तवादी लोगो का कब्जा

सारण स्नातक चुनाव रंग लाई पिछड़े जाती के मतदाताओं की एकजुटता- प्रदीप देव

गोपालगंज biharkatha.com  राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के वरिय प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव ने एक प्रेस ब्यान जारी कर बताया की सारण स्नातक चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र नरायण यादव की जीत पिछड़े जाती के मतदाताओं की एकता का मिशाल है। उक्त चुनाव में पिछड़े जाती के सभी मतदाता निष्ठा से महागठबन्धन प्रत्याशी के पक्ष मतदान कर यह स्पष्ठ कर दिया की पिछड़ा समाज राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद के समाजिक न्याय एवं मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार के विकाश के साथ है। डॉ वीरेन्द्र नरायण की जीत सारण और चम्पारण में सामंतवाद पर सामाजिक न्याय की जीत है। श्री देव ने बताया कि पिछड़े समाज के सभी युवा उपमुख्यमंत्री भाई तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ है। सारण स्नातक चुनाव में पिछड़े जाती के मतदाताओं मंडल राज पार्ट 2 का मजबूती से समर्थन दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का बिहार से सूपड़ा साफ होने तय है, बिहार में नरेंद्र मोदी का ब्रांडिंग और अमीत शाह का प्रबंधन नहीं बल्कि लालू प्रसाद यादव का सामाजिक न्याय एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विकाश का जादू चलेगा। पिछड़ा समाज एवं पिछड़े जाती के सभी युवा तेजस्वी यादव को अपना नेता मान चुके है। आगामी लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम स्पष्ठ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार के सभी युवा पूर्ण रूप से तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है। सारण स्नातक चुनाव में पिछड़े समाज के मतदाताओं ने 42 वर्षो से जमे सामंतवाद के मजबूत किला को ध्वस्त कर सामाजिक न्याय एवं समाजवाद के योद्धा श्री वीरेन्द्र नारायण यादव जी को जिताने का काम किया है। डॉ वीरेंद्र नरायण यादव एक समाजवादी विचारक एवं योग्य व्यक्ति है। उनके विजय से सारणऔर चम्पारण में विकाश की गति निरन्तर आगे बढ़ेगी। मौके पर- रामएकबाल यादव, संजीव सिंह, एमडी गुफरान, अरविन्द यादव, उमंग मिश्रा, अजय कुशवाहा, भास्कर रॉय, क्रिकेटर मुन्ना मुस्कान, युवा समाजसेवी प्रत्युष कुमार प्रवीण, आदि थे।






Related News

  • मोदी को कितनी टक्कर देगा विपक्ष का इंडिया
  • राजद व जदयू के 49 कार्यकर्ताओं को मिला एक-एक करोड़ का ‘अनुकंपा पैकेज’
  • डॉन आनंदमोहन की रिहाई, बिहार में दलित राजनीति और घड़ियाली आंसुओं की बाढ़
  • ‘नीतीश कुमार ही नहीं चाहते कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, वे बस इस मुद्दे पर राजनीति करते हैं’
  • दाल-भात-चोखा खाकर सो रहे हैं तो बिहार कैसे सुधरेगा ?
  • जदयू की जंबो टीम, पिछड़ा और अति पिछड़ा पर दांव
  • भाजपा के लिए ‘वोट बाजार’ नहीं हैं जगदेव प्रसाद
  • नड्डा-धूमल-ठाकुर ने हिमाचल में बीजेपी की लुटिया कैसे डुबोई
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com