जदयू की राज्य कार्यकारिणी में 54 सदस्य, नई टीम में किसे क्या जिम्मेवारी मिली

biharkatha.com. पटना। जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में 14 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 23 सचिव, 9 प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष का नाम शामिल है। इसके साथ ही 10 प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा कर दी गयी है। अजय आलोक की प्रवक्ता पद से छुट्टी कर दी गई है।
नई टीम में उदय नारायण चौधरी, दिनेश चंद्र यादव, सतीश कुमार, दामोदर रावत, मनोज कुशवाहा, नवल किशोर राय, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, सीपी सिंह, सुनील चौधरी, करुणेश्वर सिंह, यूनुस हक़िम, विश्वनाथ सिंह, दुलाल चंद गोस्वामी, लक्ष्मीकांत मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष के रुप में शामिल किये गये हैं।
9 प्रवक्ताओं को जगह दी गयी है। जिसमें संजय सिंह, नीरज, राजीव रंजन, नवल शर्मा, भारती मेहता, निखिल मंडल, उपेंद्र प्रसाद, अरविन्द निषाद और डॉ. सुनील कुमार प्रवक्ता बनाये गए हैं।
15 महासचिव भी नियुक्त किए गए हैं इस बार आकार को थोड़ा छोटा किया गया है। लेशी सिंह, रंजू गीता, मंजीत सिंह, अभिराम शर्मा, बिनोद चौधरी, डॉ नवीन आर्या, रूदल राय, देव कुमार चौरसिया, श्याम बिहारी राम, नौशाद आलम, अनिल कुमार, परमहंस कुमार अरुण कुमार सिंह, ई शम्भू कुमार शामिल। रणवीर नंदन फिर से कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं।
मो. सलाम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष। रवि ज्योति दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष। हुलेश मांझी महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष। कमल नोपानी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष। डॉ एलबी सिंह चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष। सुभाष कुमार विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाये गए। 10 प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के नाम का एलान कर दिया ग्या है। संतोष कुशवाहा युवा जदयू के अध्यक्ष। मनोज कुशवाहा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष। कंचन गुप्ता महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष। लक्ष्मेश्वर राय अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाये गये है ।
जदयू की राज्य कार्यकारिणी में 54 सदस्य। पुरानी कार्यकरिणी से छोटी है नई कार्यकारिणी। राज्य कार्यकारिणी में सीएम नीतीश के साथ विजेंद्र यादव, ललन सिंह, नरेंद्र नारायण यादव, श्रवण कुमार, संजय गांधी, जय कुमार सिंह, कृष्णनन्दन वर्मा, महेश्वर हजारी, शैलेश कुमार, संतोष निराला, खुर्शीद आलम फ़िरोज़, मदन सहनी, कपिलदेव कामत, मंजू वर्मा, मीणा सिंह, हरिनारायण सिंह, विजय मिश्रा, अर्जुन राय, कौशल यादव, बागी कुमार वर्मा, गुलाम गौस, विजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, राम चंद्र प्रसाद सिंह, रजिया ख़ातून, शिवजी राय, डॉ रणविजय सिंह, इज़हार अहमद, छोटू सिंह, पूनम यादव, नंदकिशोर कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हैं।






Related News

  • मोदी को कितनी टक्कर देगा विपक्ष का इंडिया
  • राजद व जदयू के 49 कार्यकर्ताओं को मिला एक-एक करोड़ का ‘अनुकंपा पैकेज’
  • डॉन आनंदमोहन की रिहाई, बिहार में दलित राजनीति और घड़ियाली आंसुओं की बाढ़
  • ‘नीतीश कुमार ही नहीं चाहते कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, वे बस इस मुद्दे पर राजनीति करते हैं’
  • दाल-भात-चोखा खाकर सो रहे हैं तो बिहार कैसे सुधरेगा ?
  • जदयू की जंबो टीम, पिछड़ा और अति पिछड़ा पर दांव
  • भाजपा के लिए ‘वोट बाजार’ नहीं हैं जगदेव प्रसाद
  • नड्डा-धूमल-ठाकुर ने हिमाचल में बीजेपी की लुटिया कैसे डुबोई
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com