प्यार को पाने के लिए मुंबई से पहुंची बिहार
रोहतास। कभी-कभी फिल्मी कहानी रियल जिन्दगी में भी देखने को मिल जाती है। ऐसा ही एक मामला जिले के डेहरी इलाके में देखने को मिला, जहां एक युवती लंबे इंतजार के बाद अपना प्यार पाने में सफल रही। मामला डेहरी इलाके के सुभाष नगर का है, जहां के रहने वाले रश्मि और विवेक का दो साल से अफेयर चल रहा था। लेकिन रश्मि के घरवालों को यह पसंद नही था। उसके परिवार वाले चाहते थे कि उनकी बेटी उनकी मर्जी के लड़के से शादी करे। लेकिन रश्मि भी अपने प्यार को पाने की जिद पाले हुई थी और विवेके के अलावा किसी और लड़के से शादी करने से मना कर दिया। जिस पर रश्मि के घर वालों ने उसे उसकी बुआ के पास मुंबई भेज दिया। जिससे दूर रहने के कारण रश्मि अपने प्यार को भूल जाए। लेकिन प्यार तो प्यार होता है और इसमें दूरियां कहां बरदास्त हो पाती हैं। इस बीच रश्मि के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह पर करने के लिए काफी जद्दोजहद की। लेकिन रश्मि नहीं मानी, उसे तो बस अपने प्यार को पाने की जिद थी। जिसके लिए वह एक दिन अपनी बुआ के घर मुंबई से भागकर विवेक के साथ डेहरी में किसी अनजान जगह पर रहने लगी। इसी बीच दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर लिया।
रश्मि के शादी करने लेने के तीन महीने के बाद उसके घरवाले भी अब बेटी के प्यार की जिद के आगे झुक गए। और दोनों परिवारों ने मिलकर रश्मि और विवेक की झारखंडी मंदिर में लोगों की मौजूदगी में पूरे रस्मों रिवाज के साथ शादी करा दी।
Related News

मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
(नोट : यह ग्राउंड रिपोर्टिंग संजय स्वदेश ने 2009 में मणिपुर में इंफाल, ईस्ट इम्फालRead More

सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां
सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां सुलोचना वर्मा (फेसबुक से साभार) आज महान फिल्मकार सत्यजीतRead More
Comments are Closed